scorecardresearch
 

Tech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरें

यहां जानें आज टेक की दुनिया में दिनभर क्या-क्या हुआ...

Advertisement
X
जानें दिनभर की टेक की बड़ी खबरें
जानें दिनभर की टेक की बड़ी खबरें

गूगल ने एंड्रॉयड के अगले वर्जन का नाम आधिकारिक तौर पर Android Oreo रखा है. गूगल ने इसे अनोखे तरीके से लॉन्च किया. क्योंकि इसे ठीक उस वक्त लॉन्च किया गया जब अमेरिका में 99 साल बाद पूर्ण सूर्य ग्रहण लगा.

देश की दूसरी सबसे बड़ी कार मेकर कंपनी Hyundai मोटर इंडिया लिमिटेड ने अपनी सिडान कार Verna का नया वर्जन पेश किया है. दिल्ली के शोरूम में इसकी शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपये है.

ऑनलाइन ब्लू वेल गेम को बैन करने को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने दिग्गज टेक कंपनियों फेसबुक, गूगल, याहू और केंद्र सरकार को शो कॉज नोटिस जारी किया है.

स्वदेशी हैंडसेट मेकर माइक्रोमैक्स ने Canvas Infinity स्मार्टफोन लॉन्च किया है. इसकी कीमत 9,999 रुपये है और इसे सिर्फ अमेजॉन इंडिया की वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा.

Advertisement

रिलायंस जियो के सस्ते 4G फोन लॉन्च के बाद से खबरे आनी शुरू हुईं की दूसरी कंपनियां भी ऐसे मोबाइल लॉन्च कर सकती हैं. चूंकि जियो से सबसे ज्यादा नुकसान एयरटेल को हुआ है.

Advertisement
Advertisement