scorecardresearch
 

फेसबुक मैसेंजर को अब बनाएं स्मार्टफोन का डिफॉल्ट मैसेजिंग एप

फेसबुक मैसेंजर को अब आप साधारण मैसेजिंग एप की तरह भी यूज कर सकते हैं. कंपनी ने इस मैसेंजर के अंदर एक टेक्स्ट एप लॉन्च किया है.

Advertisement
X
Faccebook Messenger
Faccebook Messenger

सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक ने इंस्टैंट मैसेजिंग एप मैसेंजर में दिए गए मैसेजिंग एक को बेहतरीन तरीके से पेश किया है. आपको भी इस नए मैसेजिंग फीचर चाहिए तो एंड्रॉयड के गूगल प्ले स्टोर से इसे अपडेट कर लें.

फेसबुक ने वैसे तो इसे किया था, लेकिन लोगों ने इसे खास तवज्जो नहीं दी. 2013 में कंपनी ने इसे वापस ले लिया और अब एक बार फिर से नए कलेवर में लॉन्च किया है.

अब एंड्रॉयड यूजर्स फेसबुक मैसेंजर में दिए गए साधारण के जरिए एक दूसरे को मैजेस में ही स्टीकर, वॉयस क्लिप, लोकेशन्स और इमोजी भेज सकते हैं. ध्यान दें कि यह फेसबुक मैसेंजर नहीं बल्कि एक साधारण मैसेज की तरह काम करेगा.

फेसबुक मैसेजिंग प्रोडक्ट्स के वाइस प्रेसिडेंट डेविट मार्कस ने कहा, ' ज्यादातर एंड्रॉयड टेक्स्टिंग एप मैसेजिंग में कोई खास फीचर्स नहीं देते हैं. इसलिए हमने मैसेंजर को ही एंड्रॉयड का बेस्ट बनाने का फैसला किया है.'

Advertisement

ऐसे करें यूज
फेसबुक मैसेंजर को स्मार्टफोन के डिफॉल्ट मैसेजिंग एप के तौर पर यूज करने के लिए आपको सेटिंग्स में कुछ बदलाव करने होंगे. फेसबुक मैसेंजर एप के सेटिंग्स में जा कर यहां दी गई लिस्ट में से SMS ऑप्शन सेलेक्ट करें. इसके बाद इसे Default SMS App में बदल दें.

फिलहाल यह फीचर एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स के लिए ही है, तो इसे आप ट्राई करें और कमेंट्स में बताएं की आपको कैसा लगा.

Advertisement
Advertisement