scorecardresearch
 
Advertisement
टेक्नोलॉजी

स्मार्टफोन का डेटा डिलीट हो गया है तो ऐसे पाएं वापस

स्मार्टफोन का डेटा डिलीट हो गया है तो ऐसे पाएं वापस
  • 1/12
स्मार्टफोन का डेटा डिलीट होना आम बात है. कई बार गलती से फोन रीसेट कर देते हैं और इस क्रम में फोन का तमाम डेटा डिलीट हो जाता है. लेकिन एक बार अगर आप गलती कर देते हैं तो ऐसा नहीं है कि आपका डेटा कभी वापस नहीं आ सकता. इसके कुछ तरीके हैं जिसे आप यूज कर सकते हैं.

स्मार्टफोन का डेटा डिलीट हो गया है तो ऐसे पाएं वापस
  • 2/12
पहले तो आप ये मेक श्योर कर लें कि कभी भी बिना फोन का बैकअप लिए हुए आप अपने फोन को रिसेट न करें. गलती से स्मार्टफोन की गैलरी से फोटोज या वीडियोज डिलीट हो जाते हैं. फोटोज और वीडियोज आप वापस पा सकते हैं. 
स्मार्टफोन का डेटा डिलीट हो गया है तो ऐसे पाएं वापस
  • 3/12
फोटोज या वीडियोज डिलीट हो गए हैं तो आप एक बार जीमेल लॉग इन करके गूगल फोटोज चेक कर लें. क्योंकि कई बार फोटोज और वीडियोज का बैकअप गूगल फोटोज में होता है और मुमकिन है ऐसा करके आपको बिना किसी टूल को यूज किए ही आपका काम आसान हो जाए.

Advertisement
स्मार्टफोन का डेटा डिलीट हो गया है तो ऐसे पाएं वापस
  • 4/12
फोटो या वीडियोज डिलीट कर दिया है तो आप तत्काल फोन का इंटरनेट बंद कर दें. क्योंकि फोन अगर अपडेट हो गया तो फिर डेटा वापस आना और भी मुश्किल है. 
स्मार्टफोन का डेटा डिलीट हो गया है तो ऐसे पाएं वापस
  • 5/12
अगर आप मेमोरी कार्ड यूज करते हैं और आपका डेटा मेमोरी कार्ड से डिलीट हुआ है तो आपका काम और भी आसान हो जाएगा. कई टूल्स हैं जो डेटा रिकवर करते हैं. आप किसी मोबाइस शॉप से भी करा सकते हैं, लेकिन आम तौर पर वहां काफी पैसे लिए जाते हैं.

स्मार्टफोन का डेटा डिलीट हो गया है तो ऐसे पाएं वापस
  • 6/12
Easeus या Recuva में से आप कोई भी टूल यूज कर सकते हैं. ये सस्ते सॉफ्टवेयर हैं और इनके कुछ फीचर्स फ्री भी हैं. अगर भारी मात्रा में आपका डेटा डिलीट नहीं हुआ है तो फ्री में ही आपका काम हो  सकता है. 
स्मार्टफोन का डेटा डिलीट हो गया है तो ऐसे पाएं वापस
  • 7/12
माइक्रो एसडी कार्ड को फोन से निकाल कर इसे कंप्यूटर या लैपटॉप से कनेक्ट करें इसके लिए आपको ऐडेप्टर की जरूरत होगी. सॉफ्टवेयर का इंटरफेस काफी आसान है. यहां आपको ऑप्शन दिखेगा और पूछा जाएगा कि क्या रिकवर करना है.
स्मार्टफोन का डेटा डिलीट हो गया है तो ऐसे पाएं वापस
  • 8/12
माइक्रो एसडी कार्ड को सेलेक्ट करना है और यहां से रिकवरी स्टार्ट करनी है. यहां डिलीट किए गए फाइल्स दिखेंगे और सेलेक्ट करने का ऑप्शन मिलेगा. हालांकि कुछ फाइल्स करप्ट होंगी जिन्हें रिकवर नहीं कर पाएंगे. लेकिन जो भी फाइल सेलेक्ट होगी उसे रिकवर किया जा सकता है. 
स्मार्टफोन का डेटा डिलीट हो गया है तो ऐसे पाएं वापस
  • 9/12
अगर आपका डेटा माइक्रो एसडी कार्ड में नहीं, बल्कि फोन की मेमोरी है तो इसके लिए भी टूल्स हैं. Fonepaw नाम का सॉफ्टवेयर है और भी सॉफ्टवेयर हैं जिनकी मदद ले सकते हैं. इन्हें इंस्टॉल करना है और अपना मोबाइल कंप्यूटर से कनेक्ट करना है.

Advertisement
स्मार्टफोन का डेटा डिलीट हो गया है तो ऐसे पाएं वापस
  • 10/12

इस सॉफ्टवेयर का भी यूजर इंटरफेस मुश्किल नहीं है. एक बार आपको फोन डिटेक्ट होना का मैसेज मिलेगा. इसके बाद आपको यहां कई ऑप्शन्स दिखेंगे. एंड्रॉयड स्मार्टफोन के सेटिंग्स में जा कर डेवेलपर ऑप्शन को टैप करके ऐनेबल करें. सेटिंग्स में USB Debugging ढूंढें और इसे एनेबल कर लें.

स्मार्टफोन का डेटा डिलीट हो गया है तो ऐसे पाएं वापस
  • 11/12
फोन इस सॉफ्टवेयर में डिटेक्ट होते ही ऑप्शन दिखेंगे जहां से आप सेलेक्ट कर पाएंगे कि आपको कौन सी फाइल्स रिकवर करनी है. नेक्स्ट करते ही आपके फोन से परमिशन मांगी जाएगी. इसमें रूट ऐक्सेस भी है तो ये आपके ऊपर है आप इसे परमिशन देते हैं या नहीं.

स्मार्टफोन का डेटा डिलीट हो गया है तो ऐसे पाएं वापस
  • 12/12
आखिर में कुछ समय तक डिलीटेड फाइल्स स्कैन होने के बाद उन्हें रिकवर करने का ऑप्शन मिलेगा. आप सभी फाइल्स को सेलेक्ट करके रिकवर कर सकते हैं. दूसरे सॉफ्टवेयर की तरह इसमें के भी प्रीमियम फीचर्स यूज करने के लिए इसे खरीदना होता है.

Advertisement
Advertisement