scorecardresearch
 

Xiaomi ने लॉन्च किया बजट Redmi 3S+, सिर्फ दुकान में मिलेगा

Xiaomi ने भारत में मेड इन इंडिया स्मार्टफोन लॉन्च किया जो सिर्फ दुकानों में ही मिलेगा. जानिए इसमें क्या है खास.

Advertisement
X
शाओमी ने भारत में पहला ऑफलाइन स्मार्टफोन लॉन्च किया है.
शाओमी ने भारत में पहला ऑफलाइन स्मार्टफोन लॉन्च किया है.

चीनी टेक्नॉलोजी दिग्गज शाओमी ने पहली बार एक ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च किया है जिसकी बिक्री दुकानों में होगी. इससे पहले या तो ई-कॉमर्स वेबसाइट पर शाओमी के स्मार्टफोन मिलते थे या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर. यह नया स्मार्टफोन है Redmi 3S+ है जो Redmi 3S का नया वैरिएंट है.

इसकी कीमत 9,499 रुपये है और इसकी बिक्री ऑफलाइन स्टोर पर शुरू हो चुकी है. खास बात यह है कि इसे भारत में ही बनाया गया है और यह ऑनलाइन नहीं मिलेगा.

यह स्मार्टफोन देखन में Redmi 3S जैसा ही लगता है. लेकिन को जरूर मिलेंगे. कंपनी इस स्मार्टफोन के जरिए अपनी ऑफलाइन मौजुदगी बढ़ाना चाहती है.

5 इंच की एचडी स्क्रीन वाले इस स्मार्टफोन में 1.4GHz क्वॉल्कॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर और 2GB रैम दिया गया है. इसकी इंटरनल मेमोरी 32GB है और इसके पीछे दिया गया है.

Advertisement

फोटोग्राफी के लिए इसमें फेस डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसकी बैट्री 4,100mAh की है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE और VoLTE का सपोर्ट दिया गया है.

Advertisement
Advertisement