वॉट्सऐप से फ्री में कर सकते हैं कॉलिंग!!! जब लॉन्च की गई थी तो कुछ ऐसे ही प्रचार किया गया था. लेकिन धोखे में मत रहिए. एक शोध में पता चला है कि वॉट्सऐप कॉलिंग फ्री तो छोड़िए, इतना सस्ता भी नहीं है.
दरअसल वॉट्सऐप कॉलिंग के लिए आपके मोबाइल में होनी चाहिए. एंड्रॉयडपिट टेस्ट (AndroidPit test) में पता चला है कि वॉट्सऐप कॉलिंग के वक्त एक मिनट में 1.3 एमबी डेटा खर्च होता है.
इस हिसाब से लगभग 6 घंटे से कुछ देर ज्यादा तक वॉट्सऐप कॉलिंग में 500 एमबी डेटा खर्च हो जाएगा. और प्रति मिनट मोबाइल कॉल के औसत मार्केट वैल्यू को ध्यान में रखें तो इतने खर्चे में आप एक महीने तक प्रतिदिन 11 मिनट बातचीत कर सकते हैं.
की मानें तो इसके प्रति मिनट कॉल में सिर्फ 240 केबी डेटा खर्च होता है.