Samsung Galaxy A22s 5G को रूस में पेश कर दिया गया है. ये फोन इस साल जुलाई में भारत में लॉन्च हुए Samsung Galaxy A22 5G का रिबैज्ड मॉडल है. इस नए फोन को 48MP प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप, 5,000mAh की बैटरी और MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है.
नए Samsung Galaxy A22s 5G की कीमत और उपलब्धता के संदर्भ में फिलहाल जानकारी नहीं दी गई है. इस फोन को मिंट, ग्रे और वाइट कलर ऑप्शन में उतारा गया है. ग्राहकों को ये 4GB + 64GB और 4GB + 128GB वाले दो वेरिएंट में मिलेगा.
Samsung Galaxy A22s 5G के स्पेसिफिकेशन्स
ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड बेस्ड One UI पर चलता है और इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच फुल-HD+ (1,080x2,408 पिक्सल) TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 4GB रैम के साथ MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर मौजूद है.
इसमें 128GB तक की इंटरनल मेमोरी दी गई है, जिसे कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 48MP प्राइमरी कैमरा, 5MP सेकेंडरी कैमरा और एक 2MP कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है.
Samsung Galaxy A22s 5G में 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है. कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें USB टाइप-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, Wi-Fi 802.11 ac, Wi-Fi डायरेक्ट, NFC और ब्लूटूथ v5.0 का सपोर्ट दिया गया है. फिंगरप्रिंट सेंसर यहां साइड माउंटेड है.