scorecardresearch
 
बेहतरीन स्क्रीन और दमदार बैटरी के साथ Oppo भारत में लॉन्च करेगा ये बजट स्मार्टफोन

Oppo A3s भारत में 2GB रैम/ 16GB स्टोरेज और 3GB रैम/ 32GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च होने के लिए तैयार है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 10,990 रुपये होगी. इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा. इससे पहले अप्रैल में Oppo A3 को चीन में लॉन्च किया गया था.

Advertisement
X
Oppo A3s

गैजेट्स 360 की रिपोर्ट के मुताबिक Oppo A3s की कीमत भारत में 2GB रैम वेरिएंट के लिए 10,990 रुपये होगी. ग्राहकों को ये स्मार्टफोन रेड और डार्क पर्पल कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.

Oppo A3s के स्पेसिफिकेशन्स

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो बेस्ड ColorOS 5.1 पर चलता है और इसमें 6.2-इंच HD+ (720x1520 पिक्सल) 'सुपर फुल स्क्रीन' डिस्प्ले दिया गया है. इस स्मार्टफोन में के साथ 1.8GHz की स्पीड वाला ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर मौजूद है.

Advertisement

फोटोग्राफी के सेक्शन की बात करें तो इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है. साथ ही यहां LED फ्लैश भी मौजूद है. इसके अलावा इसके फ्रंट में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और इसमें AI ब्यूटी टेक्नोलॉजी 2.0 का सपोर्ट भी दिया गया है.

ओप्पो ने अपने इस स्मार्टफोन में 16GB और 32GB स्टोरेज दिया है, जिसे कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है. कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/ A-GPS, माइक्रो-USB, और एक 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट दिया गया है. इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 4230mAh की बड़ी बैटरी दी गई है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement