scorecardresearch
 

दो रियर कैमरा के साथ OnePlus लॉन्च कर सकता है OnePlus X

OnePlus का तीसरा स्मार्टफोन OnePlus X अगले कुछ सप्ताह में लॉन्च हो सकता है. Gizmochina के मुताबिक इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 801 प्रोसेसर लगा होगा.

Advertisement
X
Symbolic Image
Symbolic Image

OnePlus का तीसरा स्मार्टफोन OnePlus X अगले कुछ सप्ताह में लॉन्च हो सकता है. Gizmochina के मुताबिक इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 801 प्रोसेसर लगा होगा.

खबरों के मुताबिक, इस फोन की स्क्रीन 5 इंच की होगी और इसकी कीमत OnePlus के दोनों स्मार्टफोन के मुकाबले कम होगी. OnePlus पावरफुल कम कीमत में बेचने की वजह से दुनिया भर में मशहूर है. इस कंपनी के पहले स्मार्टफोन OnePlus 1 को दुनिया भर में सराहना मिली थी और ग्राहकों ने भी इसे पसंद किया था. फिलहाल कंपनी OnePlus 2 लॉन्च करने की तैयारी में है.

मिल सकते हैं दो रियर कैमरे और USB Type C कनेक्टर
चीनी वेबसाइट Gizmochina के मुताबिक इस फोन में USB Type C कनेक्टर होगा जो हाल ही में नेक्सस और Mi 4C में दिया गया है. खबरों के मुताबिक इस फोन की कीमत $249 (16,300 रुपये) होगी. बेबसाइट में यह भी जिक्र है कि इस स्मार्टफोन में दो रियर कैमरे होंगे, जो इस प्राइस टैग के साथ इस फोन को शानदार बनाएंगे.



हालांकि OnePlus की तरफ से अभी इस फोन की कोई भी जानकारी नहीं दी गई है. पर उम्मीद की जा रही है कि OnePlus 2 लॉन्च से पहले ही इसे मार्केट में लाया जाएगा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement