चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने अपने स्मार्टफोन के लिए
एंड्रॉयड के नए वर्जन 6.0 मार्शमैलो अपडेट देने का ऐलान किया है. हालांकि
कंपनी ने इसके लिए खास तारीख का ऐलान नहीं किया है पर 2016 की शुरुआत तक
कंपनी वनप्लस वन, वनप्लस टु और वनप्लस एक्स के लिए मार्शमैलो का अपडेट जारी
कर सकती है.
एंड्रॉयड मार्शमैलो का अपडेट कंपनी के पहले स्मार्टफोन वनप्लस वन से शुरू होगा जिसके बाद वनप्लस टु और वनप्लस एक्स में दिया जाएगा.
OnePlus One फिलहाल 4.4.2 किटकैट बेस्ड साइनोजेन ओएस के साथ बेचा जा रहा है जिसमें सबसे पहले मार्शमैलो मिलेगा. कंपनी के मुताबिक इन तीनों स्मार्टफोन के बेस ओएस के मुताबिक इनमें अपडेट दिया जाएगा.