मोटोरोला ने 799 रुपये में एक बजट हेडोफोन Moto Pulse 2 (SH005) लॉन्च किया है. इसे सिर्फ ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया से ही खरीदा जा सकता है. हाल ही में मोटोरोला ने Moto G4 लॉन्च किया है जिसे भी सिर्फ अमेजन इंडिया पर ही बेचा जा रहा है.
यह वायर वाला हेडफोन है जिसमें दोनों कानों के लिए कुशन लगाए गए हैं. यह फोल्डेबल है ताकि आप इसे ट्रैवल के दौरान आसानी से रख सकते हैं. कंपनी का दावा है कि इसमें लगा 36mm ड्राइवर बेहतरीन बेस के साथ पावरफुल साउंड देगा.
आमतौर पर ऐसे हेडफोन के जरिए कॉलिंग नहीं की जा सकती है, इन लाइन माइक्रोफोन भी दिया गया है जिससे यूजर्स बातचीत भी कर सकते हैं. इसके अलावा इसमें गानों को कंट्रोल करने के लिए प्ले, पौज और नेक्स्ट बटन भी दिया गया है.