scorecardresearch
 
idea ने लॉन्च किया हर दिन 1GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल वाला नया प्लान

जबसे जियो ने अपे प्री-पेड और पोस्टपेड प्लान्स को अपडेट किया है, तब से ही तमाम बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने भी अपने नए प्लान्स जारी किए हैं. इस बीच आइडिया ने जियो के 399 रुपये वाले प्लान के मुकाबले में अपना 357 रुपये वाला नया प्लान पेश किया है. हालांकि इसमें ग्राहकों को जियो प्लान के मुकाबले वैलिडिटी करीब आधी मिलेगी.

Advertisement
X
Idea ने दिया ये ऑफर

आइडिया 357 रुपये वाले प्री-पेड प्लान में ग्राहकों को मिलेगा. साथ ही अनलिमिटेड कॉल, 100SMS और फ्री म्यूजिक, मूवी और गेम का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा. वहीं जियो के 399 रुपये वाले प्लान की बात करें तो कंपनी 70 दिन के लिए 1GB डेटा हर दिन देती है. साथ ही अनलिमिटेड कॉल, फ्री रोमिंग, SMS और माय जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाता है.

दूसरी तरफ जियो से जारी मुकाबले के बीच एयरटेल ने भी अपने 349 रुपये वाले प्लान को अपडेट किया है. इस प्लान में पहले प्रतिदिन केवल 1GB डेटा दिया जाता था, अब इस प्लान में अपडेट के बाद दिया जाएगा. इस अपडेट की जानकारी गैजेट्स 360 ने अपने खबर में दी है. हालांकि ये प्लान सभी ग्राहकों को उपलब्ध होगा या केवल चुनिंदा ग्राहकों को इसकी पुष्टि नहीं की गई है.

Advertisement

इससे पहले ही एयरटेल ने 349 रुपये वाले प्लान में लिमिटेड समय के लिए 100 प्रतिशत कैशबैक का ऑफर भी दिया था. कुछ समय पहले ही एयरटेल ने जियो के 399 रुपये वाले प्लान को चुनौती देने के लिए अपना एक नया टैरिफ प्लान पेश किया है. ये प्लान है 448 रुपये वाला.

एयरटेल के नए 448 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें ग्राहकों को लोकल और नेशनल दोनों में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल दिया जा रहा है. साथ ही प्रतिदिन 1GB डेटा और 100SMS भी. इस प्लान की वैलिडिटी 70 दिनों की रखी गई है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement