scorecardresearch
 

Airtel दे रही है 3 महीने के लिए 30GB फ्री डेटा, Jio को मिलेगी टक्कर

एयरटेल ने पेश किया नया ऑफर, गर्मी की छुट्टियां होंगी आसान. जानें नए ऑफर में कंपनी क्या दे रही है.

Advertisement
X
एयरटेल पोस्टपेड प्लान
एयरटेल पोस्टपेड प्लान

Airtel ने फिर एक ऑफर लॉन्च करते हुए रिलायंस जियो को टक्कर देने की कोशिश की है. इस बार नए ऑफर में एयरटेल अपने पोस्टपेड यूजर्स को अगले तीन महीने तक 30GB फ्री डेटा देगी.


पोस्टपेड ग्राहकों को इस ऑफर को पाने के लिए 30 अप्रैल तक में लॉग इन करना होगा. इसके बाद यूजर्स को अगले तीन महीने तक के लिए 30GB फ्री डेटा मिल जाएगा. कंपनी ने भी जानकारी दी है कि जिन ग्राहकों ने इसी तरह का प्लान पिछले महीने ले लिया था उन्हें एक महीने की वैलिडिटी के साथ 10GB डेटा दिया जाएगा.

भारतीय एयरटेल के CEO गोपाल विट्टल ने आए बयान में उन्होंने कहा है कि, अगले तीन महीनों के लिए कुछ फ्री डेटा का मजा लिजिए, यह ऑफर आपकी लंबी छुट्टियों तक बना रहेगा.'


इसके साथ ही एयरटेल ने बताया कि वह कस्टमर्स जो सही ऐक्टिवेट नहीं कर पाए उन्हें वैल्यू वापस मिलेगी. बता दें ये सारे ऑफर्स जियो के आने के बाद से ही ज्यादा मिलने लगे हैं क्योंकि टेलीकॉम कंपनियों को जियो की वजह से अपने अस्तित्व पर संकट नजर आ रहा है.

Advertisement
Advertisement