ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के चैंपियन्स पदक जीतकर भारत लौटे एथलीटों का दिल्ली में भव्य स्वागत किया गया. लोगों ने खिलाड़ियों को फूल मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी. इस दौरान खिलाड़ियों के परिवार वाले भी मौजूद रहे. भारत पहुंचते कई खिलाड़ियों के परिजनों ने उनका गले लगाकर स्वागत किया. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज समेत कुल 39 मेडल जीते हैं.