यूपी सरकार ने एशियाई खेलों में को डिप्टी एसपी बनाने का ऑफर दिया है. इंटरनेशनल डिस्कस थ्रोअर सीमा इस वक्त हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर हैं. अखिलेश सरकार ने स्पोर्ट्स कोटे से नए खिलाड़ियों को जॉब देने का भी भरोसा दिया है.
सीमा तीन बार कॉमनवेल्थ खेलों में मेडल जीत चुकी हैं और दो बार ओलंपिक में शिरकत कर चुकी हैं. यूपी सरकार के मानकों के मुताबिक सीमा स्पोर्ट्स कोटे से डिप्टी एसपी बनने के काबिल हैं.
यूपी सरकार ने हरियाणा की तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में मेडल जीतने वालों को नकद पुरस्कार दिया है. लखनऊ में 18 अक्टूबर को आयोजित सम्मान समारोह में वेस्ट यूपी से डिस्कस थ्रोअर सीमा पुनिया, धाविका प्रियंका पंवार, जेवलिन थ्रोअर अन्नू रानी, निशानेबाज मोहम्मद असब, रवि कुमार, रेसलर राजीव तोमर, नौकायन में कपिल शर्मा समेत नौ खिलाड़ियों ने शिरकत की.