राजिंदर सिंह को हॉकी इंडिया का अध्यक्ष घोषित किया गया है, जो मरियम्मा कोशी की जगह लेंगे. मरियम्मा ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.
मीडिया विज्ञप्ति के मुताबिक हॉकी इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजिंदर शनिवार को बतौर अध्यक्ष अपना कार्यभार संभालेंगे. वह इससे पहले हॉकी इंडिया और जम्मू-कश्मीर हॉकी के कोषाध्यक्ष थे.
Mr Rajinder Singh ji from J&K elected as President Hockey India Federation. We rule ✌️
— Asima Ali (@asima_ali)
हॉकी इंडिया के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा, ‘ मरियम्मा कोशी के इस्तीफे के बाद हम राजिंदर सिंह को हॉकी इंडिया का अध्यक्ष नियुक्त कर खुश हैं, जो 19 मई 2018 से अपना कार्यभार संभालेंगे. हम उन्हें अपने काम में सर्वश्रेष्ठ करने की शुभकामनाएं देते हैं.’
मरियम्मा राज्य स्तर की पूर्व हॉकी खिलाड़ी रही हैं, जो नवंबर 2016 में नरिंदर बत्रा के अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष चुने जाने के बाद हॉकी इंडिया की अध्यक्ष बनी थीं.
अहमद ने कहा , ‘ मरियम्मा कोशी ने पिछले दो दशकों में भारतीय हॉकी में जो योगदान दिया है, हम उसके आभारी हैं. वह महासंघ के लिए मार्गदर्शक रही हैं. हम उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं.’