scorecardresearch
 

सुआरेज के चार गोल से बार्सिलोना जीता, रोनाल्डो घायल

बार्सिलोना ने ला लिगा में 13 साल में अपने सबसे खराब प्रदर्शन को भुलाकर शानदार वापसी करते हुए लुई सुआरेज के चार गोल की मदद से डिपोर्टिवो ला कोरुना को 8-0 से हराया.

Advertisement
X
लुई सुआरेज
लुई सुआरेज

बार्सिलोना ने ला लिगा में 13 साल में अपने सबसे खराब प्रदर्शन को भुलाकर शानदार वापसी करते हुए लुई सुआरेज के चार गोल की मदद से डिपोर्टिवो ला कोरुना को 8-0 से हराया. इवान रेकिटिच, लियोनेल मेस्सी, मार्क बारट्रा और नेमार ने भी एक एक गोल किया.

बार्सिलोना अब अंकतालिका में शीर्ष पर है जबकि चार मैच बाकी हैं. रीयाल मैड्रिड ने एक अन्य मैच में विलारीयाल को 3-0 से हराया. इस जीत के दौरान हालांकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो घायल हो गए.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement