scorecardresearch
 

हॉकी ओलंपियन जसवंत सिंह राजपूत का निधन

दो बार के स्वर्ण पदक विजेता हॉकी ओलंपियन जसवंत सिंह राजपूत का बुधवार की सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. वह 88 बरस के थे.

Advertisement
X
हॉकी ओलंपिक खिलाड़ी जसवंत सिंह राजपूत
हॉकी ओलंपिक खिलाड़ी जसवंत सिंह राजपूत

दो बार के स्वर्ण पदक विजेता हॉकी ओलंपियन जसवंत सिंह राजपूत का बुधवार की सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. वह 88 बरस के थे.

बंगाल हॉकी संघ के एक अधिकारी ने बताया, ‘वह एक महीने से अधिक समय से बढ़ती उम्र की बीमारियों से जूझ रहे थे. उनकी भतीजी उनकी देखरेख कर रही थी.’ उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जायेगा.

पूर्व ओलंपियन गुरबख्श सिंह ने कहा, ‘वह भारत को गौरवान्वित करने वाली जमात के सितारे थे.’

राजपूत 1948 (लंदन) और 1952 (हेलसिंकी) ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे. वह हॉकी में अपना करियर बनाने के लिए दिल्ली से कोलकाता आये और भवानीपुर क्लब के लिए खेले. वह 1952 में मोहन बागान से जुड़े और बेटन कप में खिताबी जीत के सूत्रधार रहे.

इनपुटः भाषा

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement