scorecardresearch
 

फुटबॉल प्रेमियों को साउथ एमसीडी का तोहफा, लगाई गई एलईडी स्क्रीन

जो फुटबॉल प्रेमी फीफा अंडर 17 वर्ल्ड कप देखने स्टेडियम नही जा पाएंगे उनके लिए साउथ एमसीडी के अंतर्गत आने वाले इलाकों में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई है.

Advertisement
X
साउथ एमसीडी में अब एलईडी स्क्रीन
साउथ एमसीडी में अब एलईडी स्क्रीन

फुटबॉल के दीवाने लोगों को साउथ एमसीडी ने एक बड़ी राहत दी है. जो फुटबॉल प्रेमी फीफा अंडर 17 वर्ल्ड कप देखने स्टेडियम नही जा पाएंगे उनके लिए साउथ एमसीडी के अंतर्गत आने वाले इलाकों में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई है.

गौरतलब है कि भारत मे पहली बार फीफा अंडर 17 फुटबॉल वर्ल्ड कप हो रहा है जिसके मैच दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भी होने हैं. लेकिन टिकटों की मारामारी के कारण कई फुटबॉल प्रेमी स्टेडियम में बैठ कर मैच नही देख पाएंगे.

ऐसे लोगों के लिए साउथ एमसीडी ने 6 जगहों पर बड़ी लगाई है जिसमे मैच का लाइव टेलीकास्ट दिखाया जाएगा. जिन 6 जगहों पर ये एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं उनमें पंजाबी बाग, राजौरी गार्डन, जसोला, द्वारका सेक्टर 6, मालवीय नगर और कैलाश कॉलोनी मार्किट शामिल हैं. इन जगहों का चुनाव लोगों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए किया गया है.

Advertisement

स्टेडियम के आसपास सफाई पर रहेगा जोर

साउथ एमसीडी इसके साथ ही के आसपास के इलाके को साफ सुथरा रखने के लिए खास इंतजाम किए हैं ताकि देश विदेश से आने वाले दर्शकों और खिलाड़ियों के सामने दिल्ली की बेहतर छवि बनाई जा सके.

स्टेडियम के आसपास साउथ एमसीडी ने 100 कूड़ेदान रखे हैं. इसके अलावा 2 मोबाइल कॉम्पेक्टर है, जिससे यहां कूड़ा निकलने पर उसे तुरंत कंप्रेस्ड कर वहां से हटाया जा सके. डेंगू के मच्छरों को मारने के लिए यहां बड़े पैमाने पर फोगिंग और स्प्रे किया जा रहा है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement