भारतीय निशानेबाज अखिल शेओरां ने मैक्सिको के ग्वाडलजारा में जारी शूटिंग वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीता है. 22 साल के अखिल मौजूदा वर्ल्ड कप के आठवें दिन पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3P स्पर्धा में पहले स्थान पर रहे. फाइनल में उन्होंने सर्वाधिक 455.6 अंक हासिल किए.पहली बार शूटिंग वर्ल्ड कप में भाग ले रहे अखिल ने यह स्वर्णिम सफलता हासिल की है.
Make it FOUR gold medals for India 🇮🇳 in Guadalajara!
— ISSF (@ISSF_Shooting)
इस इवेंट में ऑस्ट्रिया के बेर्नहार्ड पिकल ने 452.0 प्वाइंट के साथ रजत और हंगरी के इस्टवान पेनी ने 442.3 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता. इसके साथ ही 12 मार्च तक चलने वाले शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत कुल 9 पदकों के साथ पहले स्थान पर बरकरार है, जिसमें 4 गोल्ड, 1 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है. चीन (5) और अमेरिका (5) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं.
शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत की मनु भाकेर ने दो गोल्ड मेडल हासिल किए हैं. उन्होंने ये मेडल 10 मीटर पिस्टल के इंडिविजुल और मिक्स्ड टीम इवेंट (ओम प्रकाश मिथरवाल के साथ) में अपने नाम किए हैं. उनके अलावा एक गोल्ड मेडल शहजर रिजवी के हिस्से आया है.