scorecardresearch
 

अफरीदी के साथ जिम्मेदारी बांटें साथी खिलाड़ी: मिसबाह

पाकिस्तान के उपकप्तान मिसबाह उल हक ने टीम के साथी खिलाड़ियों से अनुरोध किया है कि वे कप्तान शाहिद अफरीदी के साथ विश्वकप में जीत की जिम्मेदारी साझा करें.

Advertisement
X
शाहिद अफरीदी
शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान के उपकप्तान मिसबाह उल हक ने टीम के साथी खिलाड़ियों से अनुरोध किया है कि वे कप्तान शाहिद अफरीदी के साथ में जीत की जिम्मेदारी साझा करें.

गौरतलब है कि अफरीदी ने क्रिकेट महाकुंभ के तीनों मैचों में एकतरफा प्रदर्शन की बदौलत टीम को जीत का स्वाद चखवाया है. अफरीदी ने अब तक टूर्नामेंट में 14 विकेट लिए हैं और वह दो बार मैन आफ द मैच रहे. न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार को होने वाले ग्रुप बी मुकाबले में पूर्व मिसबाह ने अपनी टीम से कहा है कि वह अफरीदी के उपर मौजूदा दबाव को कम करने का प्रयास करे.

मिसबाह ने कहा, ‘यह टीम के लिए बहुत अच्छी बात है कि उसका कप्तान अच्छा प्रदर्शन कर रहा है लेकिन अन्य खिलाड़ियों को भी अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है. जिम्मेदारी लीजिए और कप्तान के उपर से दबाव कम कीजिए.’

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि सभी परिस्थितियों में, खासकर यहां, अफरीदी को खेलना काफी मुश्किल है, उसके पास विविधता है और वह बल्लेबाजों को समय नहीं देता है. इस तरह के जज्बे के साथ उसने टीम का नेतृत्व किया है.’

Advertisement

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के निशाने पर होने संबंधी सवाल के जवाब में मिसबाह ने कहा, ‘वे मुझे लक्ष्य नहीं बना सकते क्योंकि मुझसे पहले तीन या चार बल्लेबाज हैं जो सैकड़ा लगा सकते हैं. वे केवल मेरा इंतजार नहीं कर सकते. हम छह बल्लेबाजों के साथ खेल रहे हैं इसलिए हर बल्लेबाज महत्वपूर्ण है.’

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement