scorecardresearch
 

3 गोल्ड मेडल के साथ विश्व रिकॉर्ड की हैट्रिक का कारनामा किया बोल्ट ने

बिजली की रफ़्तार से दौड़ने वाला ऐसा धावक जिसने बीजिंग ओलंपिक में धूम मचा दी. जी हां, हम बात कर रहे हैं जमेका का धावक उसैन बोल्ट की.

Advertisement
X
उसैन बोल्ट
उसैन बोल्ट

बिजली की रफ़्तार से दौड़ने वाला ऐसा धावक जिसने बीजिंग ओलंपिक में धूम मचा दी. जी हां, हम बात कर रहे हैं जमेका का धावक उसैन बोल्ट की. ऐसी धूम जिसे आने वाले कई वर्षों तक याद रखा जाएगा.

अगर बीजिंग ओलंपिक का पहला हाफ़ सुपरस्टार तैराक माइकल फेलप्स के नाम रहा तो दूसरा हाफ़ सिर्फ़ और सिर्फ़ उसैन बोल्ट के नाम रहा.

ऐसा हो भी क्यों ना. बोल्ट ने अपने प्रदर्शन से सबको हैरत में डाल दिया. बीजिंग ओलंपिक में उनके प्रदर्शन पर नज़र डालिए- 100 मीटर की दौड़ में विश्व रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल, 200 मीटर की दौड़ में विश्व रिकॉर्ड के साथ गोल्ड और फिर 4x100 मीटर रिले में विश्व रिकॉर्ड के साथ गोल्ड.

एक ही ओलंपिक में इन तीनों प्रतियोगिताओं में विश्व रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल हासिल करने वाले वे पहले खिलाड़ी हैं. इस मुकाबले की बीबीसी टीवी पर कमेंट्री कर रहे जॉनसन ने बोल्ट को उनकी इस उपलब्धि के बाद‘सुपरमैन टू’ करार दिया था.

Advertisement
Advertisement