मौजूदा वक्त में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की स्थिति निराशाजनक है. बोर्ड में वकास यूनिस और मिस्बाह उल हक को छोड़कर दूसरा कोई बड़ा नाम शामिल नहीं है. वहीं इंजमाम उल हक, शाहिद आफरीदी, राशिद लतीफ, दानिश कनेरिया और यूनुस खान जैसे बड़े खिलाड़ी केवल यू ट्यूब चैनलों के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं.