भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में एक नया और स्वर्णिम इतिहास रच दिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे बेहद रोमांचक और कांटे के मुकाबले में भारत ने 4 विकेट से शानदार जीत हासिल की. इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही टीम इंडिया ने मेन्स टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी 200वीं जीत दर्ज करके एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया है.