सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वॉर्नर ने सोमवार रात आईपीएल मैच में आर. अश्विन के सामने काफी एहतियात बरती, ताकि 'मांकड़िंग' का शिकार नहीं हो जाएं. यह वाकया सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच आईपीएल मैच के दौरान देखने को मिला. वॉर्नर ने अश्विन के ओवर में खास सावधानी बरती और क्रीज के भीतर ही रहे. दूसरे छोर पर खड़े वॉर्नर बार-बार अपना बल्ला क्रीज के भीतर करते देखे गए. कैमरे ने उन्हें पकड़ लिया और बड़ी स्क्रीन पर भी दिखा दिया. आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट आईपीएल टी-20 डॉटकॉम पर भी इसे अपलोड किया गया .
गौरतलब है कि लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल के अर्धशतक और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी से किंग्स इलेवन पंजाब ने हैदराबाद को छह विकेट से हरा दिया. हैदराबाद की टीम सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (नाबाद 70) के जुझारू अर्धशतक की बदौलत धीमी शुरुआत से उबरते हुए चार विकेट पर 150 रन बनाए थे. वॉर्नर ने 62 गेंद की अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का मारा.
No, Warner doesn't want to get 'Mankaded' via
— bishwa mohan mishra (@mohanbishwa)
इससे पहले अश्विन ने राजस्थान रॉयल्य के खिलाफ मैच में जोस बटलर को चेतावनी दिए बिना मांकड़िंग आउट कर दिया था, जिसकी काफी आलोचना हुई थी. राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच 25 मार्च को खेले गए आईपीएल मैच में पंजाब के कप्तान आर अश्विन ने बिना गेंद फेंके ही नॉन स्ट्राइकिंग छोर पर खड़े जोस बटलर को रन आउट कर मांकड़िंग विवाद को हवा दे दी. उन्होंने आउट करने से पहले बटलर को चेतावनी भी नहीं दी थी. इसके बाद दिग्गज खिलाड़ियों समेत क्रिकेट कानूनों का संरक्षक माने जाने वाले मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने अश्विन की इस हरकत को खेल भावना के खिलाफ बताया था.