scorecardresearch
 

पहले बरसाए चौके, फिर कर बैठे गलती... दांबुला में वैभव सूर्यवंशी की पारी का दर्दनाक अंत, देखें VIDEO

अफगानिस्तान A के खिलाफ ट्राई नेशन A सीरीज के मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 22 गेंदों में 44 रन बनाए. उन्होंने नौ चौके लगाए और भारत A को तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन अच्छी लय में दिख रहे युवा बल्लेबाज एक लापरवाह शॉट खेल बैठे. अब्दुल्ला अहमदजई की गेंद पर विकेटकीपर इशाक रहीमी ने उनका कैच पकड़ लिया.

Advertisement
X
अब्दुल्ला अहमदजई ने 44 रन पर वैभव सूर्यवंशी केा किया आउट (Photo: Screengrab)
अब्दुल्ला अहमदजई ने 44 रन पर वैभव सूर्यवंशी केा किया आउट (Photo: Screengrab)

Vaibhav Sooryavanshi Out, India A vs Afghanistan A: श्रीलंका के दांबुला स्थित रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे ट्राई नेशन A सीरीज 2026 के मुकाबले में भारत A के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी की झलक दिखाई. हालांकि शानदार शुरुआत को वह बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके और 44 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

मुकाबले में अफगानिस्तान A के कप्तान इमरान मीर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत A की ओर से वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह ने पारी की शुरुआत की. शुरुआती ओवरों में वैभव पूरी तरह लय में नजर आए और अफगान गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा.

बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने महज 22 गेंदों में 44 रन बनाए. उनकी पारी में 9 शानदार चौके शामिल रहे. वैभव तेजी से अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे और ऐसा लग रहा था कि वह एक बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन सातवें ओवर में एक गलती उनकी पारी पर भारी पड़ गई.

अब्दुल्ला अहमदजई की गेंद पर वैभव ने बैकफुट से एक गाइड शॉट खेलने की कोशिश की. गेंद शॉर्ट थी और शरीर की तरफ आ रही थी, जिससे वह पूरी तरह खुलकर शॉट नहीं खेल सके. इसके बावजूद उन्होंने काफी कैजुअल अंदाज में गेंद को रैंप करने का प्रयास किया. बल्ले का बाहरी किनारा लगा और विकेटकीपर इशाक रहीमी ने आसान कैच लपक लिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पहले बरसाए चौके, फिर कर बैठे गलती... दांबुला में वैभव सूर्यवंशी की पारी का दर्दनाक अंत

 

आउट होने के बाद वैभव बेहद निराश नजर आए. वह कुछ पल क्रीज पर खड़े रहे और फिर सिर पीछे झटकते हुए पवेलियन लौट गए. उनकी प्रतिक्रिया साफ बता रही थी कि वह खुद अपने विकेट से खुश नहीं थे.

हालांकि आउट होने से पहले उन्होंने भारत A को तेज शुरुआत दिलाई और अफगानिस्तान A के गेंदबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. उनकी 44 रन की पारी ने एक बार फिर दिखाया कि उनमें बड़ी पारियां खेलने की क्षमता है, लेकिन साथ ही यह भी साबित किया कि इंटरनेशनल लेवल पर लंबी सफलता के लिए अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलना जरूरी होगा.
यह भी पढ़ें: IND A vs AFG A, Live Score: भारत ए और अफगान‍िस्तान ए मैच की फुल लाइव र‍िपोर्ट 

भारत A प्लेइंग XI: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विपराज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज.

अफगानिस्तान A प्लेइंग XI: इमरान मीर (कप्तान) ,हसन ईसाखिल, खालिद तनीवाल, इजाज अहमद अहमदजई, बहिर शाह, मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर),फरमानुल्लाह, अब्दुल्ला अहमदजई, खलील गुरबाज, मोहम्मद इब्राहिम, जहीर खान

Advertisement

 

---- समाप्त ----
Live TV

  • क्या वैभव सूर्यवंशी ने लापहवाही भरा शॉट खेला?

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement