भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से जबरदस्त जीत हासिल की. अब टीम इंडिया साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएगी, जहां उसे सबसे पहले टी20 सीरीज में भाग लेना है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ज्यादातर उन्हीं खिलाड़ियों को भारतीय टीम में जगह मिली है, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया सीरीज में मौका मिला था.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से समां बांध दिया. रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार और ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने शानदार खेल से ये बता दिया कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए उन्हें नजरअंदाज करना काफी मुश्किल होगा. भारतीय चयनकर्ता आगामी टी20 वर्ल्ड कप में भी यंग इंडिया पर भरोसा जता सकते हैं. युवा खिलाड़ियों को तवज्जो देने के चलते कुछ अनुभवी खिलाड़ियों की टी20 टीम में वापसी अब मुश्किल दिख रही है. आइए जानते हैं ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें शायद ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 में मौका मिले.
Feeling of Maiden series win as Captain 🏆
— BCCI (@BCCI)
Backing last-over hero Arshdeep 👊
Message for fans 🤗
Skipper SKY heaps praises on 's impressive all-round performance after an entertaining Bengaluru thriller!
Full video 📽️ By |
रविचंद्रन अश्विन: ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला पिछले साल के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. उसके बाद से अश्विन भारत की टी20 टीम में जगह नहीं बना पाए हैं. हालिया समय में रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ियों पर चयनकर्ताओं ने भरोसा जताया है. ऐसे में अश्विन की टी20 टीम में वापसी मुश्किल दिखाई दे रही है. 37 साल के अश्विन ने भारत के लिए 65 टी20 मैचों में 72 विकेट चटकाए हैं.
शिखर धवन: बाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था. उसके बाद से धवन को छोटे फॉर्मेट में मौका नहीं मिला. धवन की तो अब वनडे टीम में भी एंट्री नहीं हो पा रही है. धवन ने आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स की कप्तानी की थी जहां उनकी टीम प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई थी. टी20 वर्ल्ड कप में ओपनिंग स्पॉट के लिए शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल जैसे प्लेयर्स धवन से काफी आगे निकल चुके हैं. धवन ने 68 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 27.92 की औसत से 1759 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 11 अर्धशतक निकले.

मोहम्मद शमी: तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने हालिया क्रिकेट वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सात मैच मैचों में 24 विकेट लिए थे. शमी से ज्यादा विकेट इस क्रिकेट वर्ल्ड कप में किसी और गेंदबाज ने नहीं लिया. शमी वनडे फॉर्मेट में तो जबरदस्त खेल दिखा रहे हैं, लेकिन टी20 टीम से वह काफी समय से बाहर हैं. शमी ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच पिछले साल के वर्ल्ड कप में खेला था. चयनकर्ता मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान जैसे तेज गेंदबाजों को क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में मौका दे रहे हैं. ऐसे में शमी शायद ही टी20 वर्ल्ड कप के लिए सेलेक्ट हो पाए. शमी ने 23 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम पर 24 विकेट दर्ज हैं.
भुवनेश्वर कुमार: टी20 इंटरनेशनल में भुवनेश्वर कुमार भारत के दूसरे सबसे सफलतम गेंदबाज हैं. भुवी ने 87 मैच खेलकर 90 विकेट चटकाए हैं. मुश्ताक अली ट्रॉफी के हालिया सीजन में भुवी ने 16 विकेट चटकाए थे. इसके बावजूद उन्हें ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए नजरअंदाज किया गया. 33 साल के भुवी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए इस अनुभवी तेज गेंदबाज की भी टीम में जगह बनती नहीं दिख रही.

दिनेश कार्तिक: पिछले टी20 वर्ल्ड कप में विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को भी जगह मिली थी. हालांकि उस मेगा इवेंट के बाद से कार्तिक भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाए हैं. 38 साल के कार्तिक अब कमेंट्री करते हुए नजर आते हैं. कार्तिक आईपीएल के अगले सीजन में एक बार फिर से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते नजर आएंगे. कार्तिक की अब शायद ही इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी हो. कार्तिक ने भारत के लिए 60 टी20 मैच खेलकर 686 रन बनाए हैं.
वेस्टइंडीज-यूएसए में होगा टी20 वर्ल्ड कप
आगामी टी20 वर्ल्ड कप 4 जून से लेकर 30 जून तक वेस्टइंडीज और यूएसए में खेला जाना है. 20 टीमों वाला टूर्नामेंट कुल नॉकआउट समेत कुल तीन स्टेज में खेला जाएगा. सभी टीमों 20 टीमों को 5-5 के कुल 4 ग्रुप में बांटा जाएगा. हर ग्रुप की टॉप 2 टीमें सुपर-8 में प्रवेश करेगी. इसके बाद फिर सभी आठ टीमों को 4-4 के 2 ग्रुप में बांटा जाएगा. सुपर-8 स्टेज में दोनों ग्रुप की दो-दो शीर्ष टीमें सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी. दो सेमीफाइनल मुकाबले के जरिए दो टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी.