ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज ओलिवर डेविस ने अंडर-19 घरेलू राष्ट्रीय वनडे चैंपियनशिप के मैच में एक ओवर में छह छक्के लगाने के साथ रिकॉर्ड दोहरा शतक भी लगाया है.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक न्यू साउथ वेल्स मेट्रो टीम के कप्तान ओलिवर ने नोर्थन टेरेटॉरी के खिलाफ 115 गेंद में रिकॉर्ड 17 छक्के और 14 चौके की मदद से 207 रन की पारी खेली जिससे टीम ने चार विकेट पर 406 रन बना लिए.
Ball 1: Slog-swept for 6
Ball 2: Slog-swept for 6
Ball 3: Slog-swept for 6
Ball 4: Slog-swept for 6
Ball 5: Slog-swept for 6
Ball 6: Slog-swept for 6
Six balls in an over slog-swept for sixes 😲
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo)
ओलिवर ने पारी के 40वें ओवर में छह छक्के लगाए. उन्होंने शतक से दोहरा शतक पूरा करने के लिए सिर्फ 39 गेंदें खेली. ऑस्ट्रेलिया के घरेलू अंडर-19 क्रिकेट में 2001-02 में जेसन क्रेजा के बाद यह पहला दोहरा शतक है.
बता दें कि इंटरनेशनल मैच में एक मैच में सबसे ज्यादा 16 छक्के लगे हैं. ये रिकॉर्ड तीन बल्लेबाजों के नाम है. ये है रोहित शर्मा, क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स.
ओलिवर डेविस ऑफ स्पिनर जेक जेम्स के ओवर में जमकर बरसे छह छक्के लगाए. उन्होंने सभी छक्के लेग साइड में जड़े. डेविस ने कुल 115 गेंदों में 207 रन बनाए.