इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-45 में आज (3 मई) सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में है. मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 166 रनों का टारगेट दिया है.
सनराइजर्स हैदराबाद ने मौजूदा सीजन में अपनी फॉर्म पकड़ ली है. एसआरएच ने 9 में से 6 मुकाबले जीते हैं. दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 में से सिर्फ दो मैचों में जीत हासिल की है और उसके 5 अंक हैं. हैदराबाद-कोलकाता मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...
सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही. अभिषेक शर्मा सिर्फ 15 रन बनाकर कार्तिक त्यागी की गेंद पर कैमरन ग्रीन के हाथों लपके गए. इसके बाद ट्रेविस हेड और ईशान किशन ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 61 रनों की पार्टनरशिप की. हेड ने 28 गेंदों पर 61 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. हेड को वरुण चक्रवर्ती ने अपनी फिरकी में फंसाया.
हेनरिक क्लासेन (11 रन), स्मरण रविचंद्रन (4 रन), अनिकेत वर्मा (6 रन) और सलिल अरोड़ा (2 रन) ने बल्ले से काफी निराश किया. ईशान किशन क्रीज पर सेट हो चुके थे, लेकिन वो लंबी पारी नहीं खेल सके. ईशान ने 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 29 बॉल पर 42 रन बनाए. कप्तान पैट कमिंस सिर्फ 10 रन बना सके और वो आठवें विकेट के रूप में आउट हुए.
इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 मैचों में जीत हासिल की. जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 मुकाबले जीते. मौजूदा सीजन में दोनों टीमों के बीच यह दूसरी टक्कर रही. इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रनों से परास्त किया था.
हैदराबाद-कोलकाता h2h
कुल IPL मैच: 31
हैदराबाद ने जीते: 11
कोलकाता ने जीते: 20
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग-11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती.
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल और ईशान मलिंगा.