scorecardresearch
 

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेनॉन गैब्रियल पर 4 वनडे का प्रतिबंध

The International Cricket Council (ICC) suspended West Indies fast bowler Shannon Gabriel for four ODIs. आईसीसी ने गैब्रियल को इंग्लैंड के कप्तान जो रूट से बहस के दौरान समलैंगिकता से जुड़ी कथित टिप्पणी के कारण आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया.

Advertisement
X
Shannon Gabriel (ICC)
Shannon Gabriel (ICC)

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेनॉन गैब्रियल को आईसीसी आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए चार वनडे इंटरनेशनल मैचों के लिए निलंबित कर दिया गया है और वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले चार मैचों में नहीं खेल पाएंगे.

गैब्रियल ने इंग्लैंड के खिलाफ सेंट लूसिया टेस्ट में आईसीसी की आचार संहिता के नियम 2.13 का उल्लंघन किया, जो खिलाड़ी, अंपायर या मैच रेफरी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल से संबंधित है. इसके लिए उन पर मैच फीस का 75 प्रतिशत जुर्माना लगा और उनके खाते में तीन डिमेरिट अंक जुड़े.

इस तरह से गैब्रियल के पिछले 24 महीने के अंदर आठ अंक हो गए, जिसके कारण उन पर चार वनडे मैच का प्रतिबंध लगाया गया. आईसीसी ने गैब्रियल को इंग्लैंड के कप्तान जो रूट से बहस के दौरान समलैंगिकता से जुड़ी कथित टिप्पणी के कारण आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया.

Advertisement

स्टम्प के माइक पर दोनों के बीच हुई बातचीत रिकॉर्ड हो गई थी. रूट ने बाद में कहा था ,‘इसे अपमान की तरह इस्तेमाल मत करो. समलैंगिक होने में कोई बुराई नहीं है.’

रूट ने यह बताने से इनकार कर दिया कि गैब्रियल ने उनसे क्या कहा था. गैब्रियल ने अपनी गलती और सजा स्वीकार की और इस पर आगे सुनवाई नहीं होगी. आईसीसी मैच रेफरी जैफ क्रो ने उन्हें सजा सुनाई. मैदानी अंपायर रॉड टकर और कुमार धर्मसेना तथा तीसरे अंपायर क्रिस गैफनी ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की थी.

Advertisement
Advertisement