scorecardresearch
 

साई सुदर्शन ने T20 क्रिकेट में रच दिया नया इतिहास... ऑस्ट्रेलियाई धुरंधर का महारिकॉर्ड ध्वस्त

साई सुदर्शन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में अर्धशतकीय योगदान दिया. इस दौरान साई सुदर्शन ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया. साई सुदर्शन मौजूदा आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटन्स के लिए जबरदस्त खेल दिखा रहे हैं.

Advertisement
X
 IPL 2026 में साई सुदर्शन की शानदार फॉर्म जारी... (Photo: PTI)
IPL 2026 में साई सुदर्शन की शानदार फॉर्म जारी... (Photo: PTI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में 16 मई (शनिवार) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मुकाबले में साई सुदर्शन ने बल्ले से उपयोगी प्रदर्शन किया. गुजरात टाइटन्स (GT) के सलामी बल्लेबाज सुदर्शन ने ईडन गार्डन्स में हुए इस मैच में 28 बॉल पर नाबाद 53 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. सुदर्शन इस मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और उन्हें 23 रनों के निजी स्कोर पर मैदान छोड़ना पड़ा था. हालांकि वो दोबारा बैटिंग करने उतरे और अर्धशतक जड़ा.

अर्धशतकीय पारी के दौरान साई सुदर्शन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की. सुदर्शन ने टी20 क्रिकेट में अपने 3 हजार रन पूरे कर लिए. सुदर्शन इनिंग्स के हिसाब से सबसे तेज 3 हजार टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं. सुदर्शन ने अपनी 78वीं टी20 पारी में 3 हजार रन कम्पलीट किए हैं. सुदर्शन ने ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 3 हजार रन टी20 रन पूरे करने के लिए 85 इनिंग्स ली थीं. डार्सी शॉर्ट, डेवोन कॉन्वे और क्रिस गेल भी इस मामले में सुदर्शन से पिछड़ चुके हैं.

सबसे तेज 3000 T20 रन (इनिंग्स के हिसाब से)
78- साई सुदर्शन
85- शॉन मार्श
86- डार्सी शॉर्ट
86- डेवोन कॉन्वे
87- क्रिस गेल

यह भी पढ़ें: कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ की रेस में बरकरार, हाईस्कोरिंग मुकाबले में गुजरात टाइटन्स को हराया

Advertisement

साई सुदर्शन का गुजरात टाइटन्स के लिए ये लगातार चौथा फिफ्टी प्लस स्कोर रहा, जो एक रिकॉर्ड है. सुदर्शन पूर्व कप्तान हार्दिक पंड्या और मौजूदा कैप्टन शुभमन गिल से आगे निकल चुके हैं, जिन्होंने लगातार 3-3 पारियों में 50 प्लस स्कोर किए. सुदर्शन मौजूदा सीजन में अब तक 7 मौकों पर 50 या उससे ज्यादा रन बना चुके हैं.

GT के लिए सबसे ज्यादा लगातार 50+ स्कोर
4*- साई सुदर्शन (2026)
3- हार्दिक पंड्या (2022)
3- साई सुदर्शन (2024-25)
3- शुभमन गिल (2025)
3- शुभमन गिल (2026)

IPL सीजन में GT के लिए सर्वाधिक 50+ स्कोर
7- शुभमन गिल (2023)
7- साई सुदर्शन (2025)
7*- साई सुदर्शन (2026)
6- शुभमन गिल (2025)

यह भी पढ़ें: IPL 2026: 18 करोड़ी खिलाड़ी डेब्यू मैच में हुआ चोटिल, साई सुदर्शन भी इंजरी की चपेट में

साई सुदर्शन के पिछले 7 स्कोर
100 रन
87 रन
6 रन
57 रन
55 रन
61 रन
53* रन

गुजरात टाइटन्स के लिए इस मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल (85 रन),और जोस बटलर (57 रन) ने भी अर्धशतकीय पारियां खेली. गुजरात टाइटन्स के लिए ऐसा दूसरी बार हुआ, जब आईपीएल मैच में उसके तीन बल्लेबाजों ने फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए. साथ ही ये ऐसा पहला मुकाबला रहा, जिसमें 6 अर्धशतक लगे. बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए फिन एलन (93 रन), अंगकृष रघुवंशी (नाबाद 82 रन) और कैमर ग्रीन (नाबाद 52 रन) ने अर्धशतक जड़े थे.

Advertisement

IPL इनिंग्स में GT के लिए सर्वाधिक 50+ स्कोर
3- (गिल 70, बटलर 52, वॉशिंगटन सुंदर 55) vs दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली, 2026
3- (गिल 85, बटलर 57, साई सुदर्शन 53*) बनाम केकेआर, कोलकाता, 2026

मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 2 विकेट पर 247 रन बनाए. जवाब में गुजरात टाइटन्स चार विकेट पर 218 रन ही बना सकी और उसे 29 रनों से हार झेलनी पड़ी. 

एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा 200+ टोटल
IPL 2026- 52*
IPL 2025- 52
IPL 2024- 41
IPL 2023- 37
IPL 2022- 18

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement