scorecardresearch
 

RR vs DC, IPL 2026: द‍िल्ली ने दर्ज किया IPL में अपना सबसे बड़ा रनचेज, राजस्थान अपने घर में ही ढेर... केएल राहुल ने लगा दी लंका

Rajasthan Royals vs Delhi Capitals Highlights: आईपीएल 2026 में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स को द‍िल्ली कैप‍िटल्स ने 7 व‍िकेट से हराया. यह द‍िल्ली का आईपीएल इत‍िहास का सबसे बड़ा रनचेज भी रहा. द‍िल्ली की जीत के हीरो ओपनर केएल राहुल और पथुम न‍िसंका रहे.

Advertisement
X
RR vs DC IPL 2026 LIVE score (Photo: PTI)
RR vs DC IPL 2026 LIVE score (Photo: PTI)

RR vs DC, IPL 2026 Highlights: इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 में शुक्रवार (1 मई) को राजस्थान रॉयल्स और द‍िल्ली कैप‍िटल्स के बीच मुकाबला हुआ. जहां बाजी द‍िल्ली कैप‍िटल्स ने मारी. द‍िल्ली ने 226 रनों का टारगेट चेज किया, जो उसका आईपीएल का सबसे बड़ा रनचेज रहा. द‍िल्ली ने रनचेज को 3 व‍िकेट खोकर कंपलीट किया इस  मैच में राजस्थान की टीम ने पहले खेलते हुए 225/6 का स्कोर बनाया था. 

द‍िल्ली कैप‍िटल्स टीम की जीत के हीरो ओपनर केएल राहुल (70) और पथुम न‍िसंका (62) रहे, ज‍िन्होंने शानदार बल्लेबाजी कर पूरा मैच ही पलट द‍िया. राजस्थान की टीम पूरे मुकाबले में व‍िकेट लेने के लिए तरसती रही, उनको जब व‍िकेट मिले भी तो वे काफी साब‍ित नहीं हुए. नीतीश राणा ने भी 33 रनों की उपयोगी पारी खेली. वहीं द‍िल्ली की ओर ट्र‍िस्टन स्टब्स और आशुतोष शर्मा नाबाद लौटे और मैच फ‍िन‍िश किया. इससे पहले राजस्थान की ओर से र‍ियान पराग और डोनोवन फरेरा ने शानदार पारी खेलीं. 

DC की पारी की हाइलाइट्स 
द‍िल्ली की टीम की ओर से ओपन‍िंग करने केएल राहुल और पथुम न‍िसंका आए, दोनों ने सधी शुरुआत की. दोनों ने म‍िलकर 4.1 ओवर्स में 51 रन जोड़ ल‍िए. वहीं देखते ही देखते 8.4 ओवर्स में दोनों के बीच पार्टनरश‍िप 100 रनों की हो गई. हालाकि जब द‍िल्ली का स्कोर 110 था तब न‍िसंका 9.3 ओवर्स में रवींद्र जडेजा की गेंद पर एलबीडब्लू हो गए. द‍िल्ली को दूसरा झटका नीतीश राणा के रूप में लगा. जो 17 गेंदों पर 33 रन बनाकर तुषार देशपाडे की गेंद पर ध्रुव जुरेल को कैच दे बैठे.  कुछ देर बाद ही केएल राहुल भी 40 गेंदों पर 75 रन जड़कर आउट हो गए. हालांकि ट्र‍िस्टन स्टब्स (18 नाबाद) और आशुतोष शर्मा (25 नाबाद) मैच फ‍िन‍िश होकर ही वापस लौटे. 

व‍िकेट पतन: 1-110 (पथुम न‍िसंका, 9.3 ओवर), 2-171 (नीतीश राणा, 14.3 ओवर), 3-177 (केएल राहुल, 15.2 ओवर)

Advertisement

RR की पारी की हाइलाइट्स 

इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत खराब रही. लेकिन अंत‍िम ओवर्स में डोनोवन फरेरा की पारी की बदौलत राजस्थान ने बड़ा स्कोर खड़ा कर द‍िया. र‍ियान पराग ने भी शानदार पारी खेली. 

मैच में यशस्वी जायसवाल ने म‍िचेल स्टार्क की पहली ही गेंद पर छक्का मारा. हालांकि वो तीसरी गेंद पर आउट हो गए; इसके बाद काइल जेमीसन के दूसरे ओवर में अपनी पहली गेंद का सामना करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने चौका मारा, लेकिन वो दूसरी गेंद पर प्लेड ऑन हो गए.  इसके बाद र‍ियान पराग और ध्रुव जुरेल नें संभलना शुरू किया और मौका पड़ने पर हाथ खोले. दोनों के बीच 102 रनों की पार्टनरश‍िप हुई. इसी दौरान जुरेल (42) अक्षर पटेल की गेंद पर ट्र‍िस्टन स्टब्स की गेंद पर आउट हो गए. 

इसके बाद अक्षर पटेल म‍िचेल स्टार्क को लेकर आए, ज‍िन्होंने अपने तीसरे ओवर में पहले रवींद्र जडेजा (20) और फ‍िर पराग (90) को आउट किया. अंत में आकर डोनोवन फरेरा ने आत‍िशी बैट‍िंग की. उन्होंने महज 13 गेंदों पर 47 रन (2 चौके और 6 छक्के) जड़ द‍िए, ज‍िसकी बदौलत राजस्थान ने 225 का स्कोर खड़ा कर द‍िया. 

विकेट पतन: 1-6 (यशस्वी जायसवाल, 0.3 ओवर), 2-12 (वैभव सूर्यवंशी, 1.5 ओवर),  3-114 (ध्रुव जुरेल, 11.4 ओवर), , 4-167 (रवींद्र जडेजा, 16.2 ओवर), 5-168 (रियान पराग, 16.4 ओवर),  6-208 (शुभम दुबे, 19.1 ओवर)

Advertisement

IPL में RR vs DC का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
खेले गए मैच: 30
राजस्थान रॉयल्स: 15
दिल्ली कैपिटल्स: 14
टाई: 1 (दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर जीता)

द‍िल्ली की टीम में 3 बदलाव, राजस्थान ने भी बदली टीम

राजस्थान और द‍िल्ली के बीच जयपुर में मुकाबले में राजस्थान ने प्लेइंग इलेवन में रव‍ि ब‍िश्ननोई और शुभम दुबे को शामिल किया गया है.

वहीं, दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस के बाद टीम में तीन बदलावों की जानकारी दी. म‍िचेल स्टार्क टीम में लौटे हैं, जबकि दुष्मंथा चमीरा बाहर हैं. न‍िसंका के खेलने से डेव‍िड म‍िलर को बाहर बैठना पड़ा है, वहीं अशोक शर्मा को भी मौका मिला है.

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग XI: केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसंका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जेमीसन, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग XI : यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा
दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट सब्स: डेविड मिलर, विप्रज निगम, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, आकिब नबी डार
राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट सब्स: एडम मिल्ने, दसुन शनाका, रवि सिंह, यशराज पुंजा, तुषार देशपांडे

दिल्ली कैपिटल्स टीम: साहिल परख, केएल राहुल (विकेट कीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, काइल जेमीसन, कुलदीप यादव, टी नटराजन,आकिब नबी डार, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, पथुम निसंका, रेहान अहमद, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, करुण नायर

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स टीम: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा, रवि सिंह, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, शिमरॉन हेटमायर, एडम मिल्ने, अमन राव पेराला, विग्नेश पुथुर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, क्वेना मफाका, युद्धवीर सिंह चरक, सुशांत मिश्रा, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement