scorecardresearch
 

PBKS vs RCB, IPL 2026 Live Score: चेज में पंजाब किंग्स के 3 विकेट धड़ाम, बेंगलुरु ने दिया है बिग टारगेट

Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru Live Cricket Score: धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यदि इस मैच को जीतती है, तो वो प्लेऑफ में पहुंच जाएगी.

Advertisement
X
आईपीएल में आज पंजाब-बेंगलुरु की टक्कर... (Photo: Reuters)
आईपीएल में आज पंजाब-बेंगलुरु की टक्कर... (Photo: Reuters)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-61 में आज (17 मई) पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से  है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में है. मुकाबले में  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को जीत के लिए 223 रनों का टारगेट दिया है.

मौजृदा आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्रदर्शन में निरंतरता देखने को मिली है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 12 मुकाबलों में से 8 में जीत हासिल की है और उसके 16 अंक हैं. दूसरी ओर पंजाब किंग्स ने 12 मैच खेले हैं और 6 में जीत दर्ज की है. पंजाब किंग्स के 13 पॉइंट्स हैं. पंजाब-बेंगलुरु मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ऐसी रही बैटिंग
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए चार विकेट पर 222 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. जैकब बेथेल 11 रनों के निजी स्कोर पर हरप्रीत बराड़ का शिकार बने. इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 76 रन जोड़े. देवदत्त ने 25 बॉल पर 45 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. देवदत्त का विकेट भी बराड़ ने लिया. देवदत्त के आउट होने के समय रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर 97/2 था.

Advertisement

विराट कोहली ने शानदार बैटिंग की और अपने आईपीएल करियर का 67वां अर्धशतक जड़ा. कोहली ने 37 गेंदों का सामना करते हुए 58 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. कोहली को स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी फिरकी में फंसाया. यहां से वेंकटेश अय्यर और टिम डेविड ने चौथे विकेट के लिए 65 रनों की पार्टनरशिप कर आरसीबी को बिग स्कोर तक पहुंचाया.

यह भी पढ़ें: 9 सीजन में 500 प्लस रन... विराट कोहली की तूफानी फॉर्म जारी, रिकॉर्ड बुक तहस-नहस

वेंकटेश अय्यर ने 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 40 बॉल पर नाबाद 73 रनों की पारी खेली. वहीं डेविड ने 2 छक्के और दो चौके की मदद से 12 बॉल पर 28 रनों का योगदान दिया. डेविड पारी की आखिरी गेंद पर आउट हुए. पंजाब किंग्स के लिए हरप्रीत बराड़ ने दो विकेट झटके. जबकि अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिला.

इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 37 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पंजाब किंग्स ने 18 मुकाबलों में जीत हासिल की. जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 19 मैचों में जीत नसीब हुई. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच फाइनल समेत 4 मुकाबले खेले गए थे, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने तीन मैच जीते.

Advertisement

पंजाब vs बेंगलुरु h2h
कुल आईपीएल मैच: 37
पंजाब ने जीते: 18
बेंगलुरु ने जीते: 19

पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग-11: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (कप्तान/विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement