धर्मशाला का हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम मैदान, मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए समीकरण था 18 गेंदों पर 50 रन. रनचेज था 201 का. लगा पंजाब की टीम जीत लेगी, सब कुछ उनकी उम्मीदों के मुताबिक होगा , उनके कदम प्लेऑफ के करीब जाएंगे.
पर यहीं गेम हो गया, कुल मिलाकर श्रेयस ब्रिगेड के लिए जो समीकरण सधे हुए लग रहे थे, वो मार्को जानसेन द्वारा फेंके गए ओवर में गड़बड़ हो गए. 18वें ओवर में पूरा मैच पंजाब के लिए पलट गया.
Finished it off in style! 🌟#PBKSvMI pic.twitter.com/PH3Irciu6c
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 14, 2026
18वां ओवर मार्को जानसेन लेकर आए और उन्होंने 22 रन कुटवा दिए. यहीं से समीकरण मुंबई के लिए 12 गेंदों में 28 रन का हो गया . फिर 19वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने 13 रन दिए.
और आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे. पंजाब किंग्स के जेवियर बार्टलेट इस ओवर को लेकर आए, पहली गेंद पर छक्का आया, फिर एक रन तीसरी गेंद खाली गई. इसके बाद समीकरण 3 गेंद 8 रन हो गया . 20वें ओवर की चौथी गेंद पर तिलक वर्मा ने छक्का जड़ा और फिर पांचवीं गेंद पर भी छक्का मारा और जीत दिलाई.
इस तरह जो तिलक वर्मा 17 ओवर के समापन पर 24 गेंदों पर 42 रन बनाकर खेल रहे थे, विल जैक्स 2 गेंद पर 1 रन बनाकर खेल रहे थे.
वे मैच के खत्म होने तक मुंबई की जीत के हीरो बन चुके थे. तिलक ने नाबाद 75 रनों की पारी 33 गेंदों में खेली, इसमें 6 चौके और 6 छक्के रहे. वहीं विल जैक्स ने भी 10 गेंदों पर 25 रनों की पारी खेली.
Jeet Gaye! 💙 pic.twitter.com/O7b01IktU5
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 14, 2026
कुल मिलाकर मार्को जानसेन के ओवर से मुंबई ने मैच पलटा और पंजाब की टीम बैकफुट पर चली गई.
पंजाब और मुंबई के मैच में क्या हुआ?
धर्मशाला में खेले गए आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार पांचवीं हार मिली, जिससे उसके टॉप-4 की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया.
पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 8 विकेट पर 200 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया. टीम के लिए प्रभसिमरन सिंह ने शानदार 57 रन बनाए. उन्होंने प्रियांश आर्य (27) के साथ तेज शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े. इसके बाद कूपर कोनोली के साथ भी अहम साझेदारी की और टीम को 100 रन के पार पहुंचाया.
मुंबई के लिए शार्दुल ठाकुर ने मैच का रुख बदल दिया. शुरुआती ओवर में महंगे साबित होने के बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए 4 विकेट झटके. उन्होंने सेट बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर को जल्दी आउट कर पंजाब को बैकफुट पर धकेल दिया.
Different shade of blue, exactly the same clutch energy 💙#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvMI | @mipaltan pic.twitter.com/4kdzuZdEoq
— IndianPremierLeague (@IPL) May 14, 2026
राज बावा ने भी कूपर कोनोली का विकेट लेकर दबाव बढ़ाया. पंजाब एक समय लड़खड़ाता नजर आया, लेकिन अजमतुल्लाह ओमरजई ने आखिर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को 200 रन तक पहुंचाया. ओमरजई ने सिर्फ 17 गेंदों में 38 रन बनाए, जिसमें दो छक्के और एक चौका शामिल रहा.
201 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को रयान रिकेल्टन ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई. उन्होंने सिर्फ 23 गेंदों में 48 रन ठोक दिए. दूसरी ओर रोहित शर्मा 26 गेंदों पर 25 रन बनाकर संघर्ष करते नजर आए. पंजाब ने बीच के ओवरों में वापसी की कोशिश की. युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले रोहित को बांधे रखा और फिर उन्हें क्लीन बोल्ड कर मुंबई को बड़ा झटका दिया. इसके बाद मुंबई का स्कोर 89/3 हो गया था.
हालांकि तिलक वर्मा ने एक छोर संभाले रखा और पंजाब के गेंदबाजों पर धीरे-धीरे दबाव बनाना शुरू किया. उन्होंने पहले शेरफेन रदरफोर्ड के साथ 61 रन की साझेदारी की और फिर विल जैक्स के साथ मिलकर मैच खत्म कर दिया.
तिलक ने सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 75 रन की मैच जिताऊ पारी खेली. उन्होंने डेथ ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैच पूरी तरह मुंबई की तरफ मोड़ दिया. खासतौर पर 18वें ओवर में मार्को जानसेन के खिलाफ लगाए गए दो छक्के और एक चौके ने पंजाब की उम्मीदें तोड़ दीं.
Done and Dusted! ✅#MI cap off a stunning comeback to chase down 201 against #PBKS 👊💙
— IndianPremierLeague (@IPL) May 14, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/idtc2OTLbP#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvMI | @mipaltan pic.twitter.com/K8nfKtXBls
आखिरी ओवर में मुंबई को 15 रन चाहिए थे और तिलक वर्मा ने लगातार दो छक्के जड़कर टीम को 19.5 ओवर में जीत दिला दी. इस हार के बाद पंजाब किंग्स की स्थिति बेहद मुश्किल हो गई है. अब टीम को प्लेऑफ की उम्मीद जिंदा रखने के लिए अपने बाकी दोनों मुकाबले जीतने होंगे.