scorecardresearch
 

न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, वनडे में बनाए 490 रन

‘ व्हाइट फर्न्स ’ के नाम से पहचानी जानी वाली न्यूजीलैंड टीम का यह स्कोर पुरुष क्रिकेट सहित किसी भी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच का सर्वाधिक है. पुरुष क्रिकेट में सबसे अधिक रन का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है. इंग्लैंड ने 2016 में नॉटिंघम में पाकिस्तान के खिलाफ तीन विकेट पर 444 रन बनाए थे.

Advertisement
X
कप्तान सूजी बेट्स ने खेली 151 रन की पारी
कप्तान सूजी बेट्स ने खेली 151 रन की पारी

न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है. डबिलन में ऑयरलैंड के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 490 रन बनाए. न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान सूजी बेट्स की 151 रन की शानदार पारी खेली. बेट्स ने 94 गेंद की पारी में 24 चौके और दो छक्के लगाए तो वहीं मैडी ग्रीन ने 105 गेंद में 17 चौके और दो छक्कों की मदद से 121 रन की पारी खेली.

‘व्हाइट फर्न्स ’ के नाम से पहचानी जानी वाली टीम का यह स्कोर पुरुष क्रिकेट सहित किसी भी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच का सर्वाधिक है. पुरुष क्रिकेट में सबसे अधिक रन का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है. इंग्लैंड ने 2016 में नॉटिंघम में पाकिस्तान के खिलाफ तीन विकेट पर 444 रन बनाए थे.

न्यूजीलैंड ने इससे पहले 1997 में क्राइस्टचर्च में पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट पर 455 रन बनाये थे. न्यूजीलैंड ने यह मैच 408 रनों से जीता था.

Advertisement

महिला क्रिकेट में यह सिर्फ तीसरा मौका है जब एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 400 से ज्यादा रन बने हैं. न्यूजीलैंड के अलावा यह कारनामा सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ने किया है. ऑस्ट्रेलिया ने मुंबई में डेनमार्क महिला टीम के खिलाफ दिसंबर 1997 में तीन विकेट पर 412 रन बनाए थे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement