scorecardresearch
 

सेलेक्टर्स भी खिलाफ, BCCI में 'दुश्मनों' से घ‍िरे, गौतम गंभीर पर मुनाफ पटेल के बयान से बखेड़ा

गौतम गंभीर ने कोच रहते दो ICC ट्रॉफी जीतकर बड़ी सफलता हासिल की, लेकिन आलोचना उनका पीछा नहीं छोड़ रही. मुनाफ पटेल ने दावा किया कि सेलेक्टर्स और कमेंटेटर्स भी उनके खिलाफ हैं. गंभीर के सख्त और सीधे रवैये के कारण उनके कई दुश्मन बन गए हैं, फिर भी वह टीम को मजबूती से संभाल रहे हैं.

Advertisement
X
कमेंट्री पैनल से सेलेक्टर्स तक विरोध! फिर भी अपने तरीके से चल रहे गौतम गंभीर (Photo: PTI)
कमेंट्री पैनल से सेलेक्टर्स तक विरोध! फिर भी अपने तरीके से चल रहे गौतम गंभीर (Photo: PTI)


भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) के बीच एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं. शानदार उपलब्धियों के बावजूद उन्हें लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुनाफ पटेल (Munaf Patel) ने एक बड़ा दावा किया है, जिससे नया विवाद खड़ा हो सकता है.

गंभीर ने जुलाई 2024 में टीम इंडिया की कमान संभाली थी और उसके बाद से उन्होंने टीम को दो बड़े ICC खिताब चैम्प‍ियंस ट्रॉफी 2025 और T20 वर्ल्ड कप 2026 जिताए. इतनी सफलता के बावजूद आलोचनाएं कम नहीं हुईं. कभी उनकी मीडिया से बातचीत का अंदाज सवालों में रहता है, तो कभी टीम चयन को लेकर उन पर निशाना साधा जाता है. 

यहां तक कि उन पर व‍िराट कोहली और रोहित शर्मा  के टेस्ट करियर को लेकर फैसलों के आरोप भी लगाए गए. अब मुनाफ पटेल ने 'बॉम्बे स्पोर्ट एक्सचेंज' पॉडकास्ट में बड़ा बयान देते हुए कहा कि गंभीर सिर्फ बाहर से ही नहीं, बल्कि अंदर से भी विरोध का सामना कर रहे हैं. उनका दावा है कि कई सेलेक्टर्स और कमेंटेटर्स भी गंभीर को पसंद नहीं करते हैं. 

टाइम्स ऑफ इंड‍िया से हुई बातचीत में मुनाफ ने कहा- गंभीर का सख्त और 'ओल्ड स्कूल' रवैया ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. वह बड़े नामों से प्रभावित नहीं होते और टीम में अनुशासन बनाए रखने के लिए कड़े फैसले लेने से पीछे नहीं हटते. यही वजह है कि खिलाड़ी उनसे डरते भी हैं और सम्मान भी करते हैं.

यह भी पढ़ें: Super Exclusive Interview: ‘जितना बड़ा रिस्क, उतना बड़ा रिवॉर्ड…’, कोच गौतम गंभीर ने बताया कैसे जीता भारत ने T20 वर्ल्ड कप, VIDEO

Advertisement

मुनाफ ने साफ कहा कि अगर गंभीर को कोच पद से हटाया गया, तो टीम इंडिया को संभालना मुश्किल हो जाएगा. उनके अनुसार- मौजूदा समय में वही एक ऐसे कोच हैं जो खिलाड़ियों पर कंट्रोल बनाए हुए हैं. अगर कोच खिलाड़ियों का दोस्त बन जाए, तो टीम का सिस्टम बिगड़ सकता है.

दिलचस्प बात यह है कि मुनाफ ने यह भी दावा किया कि गंभीर के इस रवैये के कारण उनके कई दुश्मन बन गए हैं. यहां तक कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)के अंदर भी ऐसा हो गया है. उन्होंने कहा कि कमेंट्री पैनल के ज्यादातर लोग गंभीर के खिलाफ हैं और लगभग 80% सेलेक्टर्स भी उनसे खुश नहीं हैं.
यह भी पढ़ें: 'कठोर होने की जरूरत नहीं, वो अच्छे इंसान हैं...', सौरव गांगुली ने गौतम गंभीर की इमेज पर दिया बड़ा बयान

मुनाफ के मुताब‍िक- इन सबके बावजूद गंभीर अपने काम पर फोकस रखते हैं और बाहरी शोर को नजरअंदाज करते हुए टीम को आगे बढ़ा रहे हैं. उनकी कोचिंग में भारत ने जो सफलता हासिल की है, वह इस बात का सबूत है कि उनका तरीका भले ही सख्त हो, लेकिन असरदार जरूर है.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement