वर्ल्ड कप 2015 के पूल ए में टॉप पर चल रही न्यूजीलैंड टीम को एडम मिलने की कंधे की चोट और दो-तीन खिलाडि़यों की बीमारी से झटका लगा है.
न्यूजीलैंड को 13 मार्च को हैमिल्टन में बांग्लादेश के खिलाफ अपना आखिरी ग्रप मैच खेलना है और अनफिट खिलाडि़यों ने टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा दी है. कीवी टीम के कोच माइक हेसन ने बताया कि उनकी टीम के दो या तीन खिलाड़ी बीमार हैं, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि कीवी खिलाड़ी किस बीमारी से पीडि़त हैं.
उधर न्यूजीलैंड के गेंदबाज एडम मिलने के दाएं कंधे का भी इलाज चल रहा है. अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में लॉन्ग ऑन पर कैच लेते हुए उनके कंधे पर चोट लगी थी. मिलने ने इस मैच में 10 ओवर में 38 रन देकर 1 विकेट लिया था. कोच हेसन को पूरी उम्मीद है कि एडम मिलने बांग्लादेश के खिलाफ मैच के लिए फिट हो जाएंगे.
कीवी टीम के लिए राहत की बात यह है कि वह क्वार्टर फाइनल में पहले ही अपनी जगह पक्की कर चुकी है और उसका अगला ग्रुप मैच किसी मजबूत टीम के खिलाफ नहीं है.