scorecardresearch
 

LSG vs RCB, IPL 2026 Live Score: लखनऊ ने आरसीबी को दिया 213 रनों का टारगेट, मार्श का शतक

Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bengaluru, IPL Live Cricket Score: लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह मुकाबला काफी अहम है.

Advertisement
X
आईपीएल में आज लखनऊ-बेंगलुरु की टक्कर. (Photo: AP)
आईपीएल में आज लखनऊ-बेंगलुरु की टक्कर. (Photo: AP)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-50 में आज (7 मई) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में है. बारिश के कारण मैच को 19-19 ओवरों का कर दिया गया है. लखनऊ ने बेंगलुरु को जीत के लिए डीएलएस नियम के तहत 213 रनों का टारगेट दिया है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन मौजूदा सीजन में शानदार रहा है. आरसीबी ने 9 में से 6 मुकाबले जीते हैं. दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने 9 में से सिर्फ 2 मुकाबले जीते हैं और उसका प्लेऑफ में पहुंचना बेहद मुश्किल है. लखनऊ-बेंगलुरु मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...

लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत शानदार रही. मिचेल मार्श और अर्शिन कुलकर्णी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की. अर्शिन ने 17 ही रन बनाए, लेकिन उन्होंने मार्श का बखूबी साथ दिया. इस साझेदारी के दौरान मार्श ने 20 गेंदों पर ही फिफ्टी पूरी कर ली थी. अर्शिन का विकेट क्रुणाल पंड्या ने लिया.

अर्शिन तो आउट हो गए, लेकिन मिचेल मार्श की तूफानी बैटिंग रही. मार्श ने 49 गेंदों पर शतक पूरा कर लिया. हालांकि शतक जमाने के बाद मार्श ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए और उन्हें जोश हेजलवुड ने पवेलियन भेजा. मार्श ने 9 छक्के और 9 चौके की मदद से 56 बॉल पर 111 रन बनाए.

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 मैचों में जीत हासिल की. जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 5 मैचों में जीत नसीब हुई. मौजूदा सीजन में दूसरी बार दोनों टीमें टकराई हैं. इससे पहले 15 अप्रैल 2026 को दोनों के बीच मुकाबला हुआ था, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 विकेट से बाजी मारी थी.

लखनऊ vs बेंगलुरु h2h
कुल आईपीएल मैच: 7
लखनऊ ने जीते: 2
बेंगलुरु ने जीते: 5

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग-11: विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रसिक सलाम डार.

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग-11: मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement