scorecardresearch
 

विराट बोले- धोनी सबसे समझदार, सलाह लेने में नहीं हिचकूंगा

विराट ने कहा है कि मैदान पर धोनी से सलाह लेने में उन्हें कोई हिचक नहीं होगी.

Advertisement
X
विराट कोहली
विराट कोहली

टीम इंडिया के सीमित ओवरों की टीम के नए कप्तान विराट कोहली ने अपने पूर्ववर्ती कप्तान महेंद्र सिंह की जमकर तारीफ की है. विराट ने कहा है कि मैदान पर धोनी से सलाह लेने में उन्हें कोई हिचक नहीं होगी. जब भी जरूरत महसूस होगी, हमेशा उनकी राय जानने में पीछे नहीं हटेंगे.

डीआरएस पर धोनी से जरूर पूछूंगा
इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में रविवार को खेले जाने वाले पहले वनडे की पूर्व संध्या पर मीडिया से मुखातिब विराट ने कहा कि फील्ड में हैं. खासकर डिसिजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) मसले पर उनसे जरूर सलाह लेंगे.

अब खुलकर खेल पाएंगे धोनी
महेंद्र सिंह धोनी पहली बार विराट की कप्तानी में खेलेंगे. विराट ने कहा कि अब धोनी से अतिरिक्त दबाव हटेगा और वे खुलकर अपने शॉट खेल पाएंगे. युवराज सिंह के चयन पर उन्होंने कहा कि इससे टीम को जरूर फायदा मिलेगा.

Advertisement
Advertisement