scorecardresearch
 

KKR vs RR, IPL 2026 Live Score: केकेआर की बल्लेबाजी जारी, राजस्थान ने दिया है 156 रनों का लक्ष्य

Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals IPL Live Cricket Score: केकेआर की किस्मत जैसे साथ ही नहीं दे रही. छह मैच हो चुके हैं, लेकिन अभी तक जीत का खाता नहीं खुला है. अब उन्हें अपनी पिछली हार के 48 घंटे के भीतर ही राजस्थान टीम का सामना करना पड़ा है.

Advertisement
X
आईपीएल में आज राजस्थान और केकेआर के बीच मुकाबला (Photo: ITG)
आईपीएल में आज राजस्थान और केकेआर के बीच मुकाबला (Photo: ITG)

आईपीएल 2026 का 28वां मुकाबला आज यानी रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है. ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुआ. जहां टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. राजस्थान ने वैभव के 46 रनों के दम पर केकेआर के सामने 156 रनों का लक्ष्य रखा है. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड जानने और पल-पल की अपडेट के लिए आप इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें...

ऐसे चल रही है केकेआर की बल्लेबाजी

156 रनों के जवाब में उतरी केकेआर की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम के दोनों ओपनर टिम सीफर्ट और अजिंक्य रहाणे अपना खाता भी नहीं खोल सके. इसके बाद कैमरून ग्रीन ने 27 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन स्टंपिंग हो गए. इसके बाद अंगकृष रघुवंशी से टीम को बहुत उम्मीद थी. लेकिन वो भी 10 रन बनाकर आउट हो गए.

इसके बाद पॉवेल भी कुछ खास नहीं कर सके और 23 रन बनाकर आउट हो गए.

ऐसे रही राजस्थान की बल्लेबाजी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी राजस्थान की पारी का आगाज वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने किया. दोनों ने संभली शुरुआत की. छठे ओवर में दोनों ने टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया. 9वें ओवर में राजस्थान की टीम को पहला झटका लगा जब वैभव सूर्यवंशी अपना विकेट गंवा बैठे. वैभव को वरुण ने अपनी फिरकी में फंसाया और वैभव 28 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हो गए. वैभव ने 6 चौके और 2 छक्के लगाए.

Advertisement

इसके बाद यशस्वी जायसवाल भी 11वें ओवर में अपना विकेट गंवा बैठे. वहीं, ध्रुव जुरेल भी सस्ते में निपटे. जुरेल के बल्ले से केवल 5 रन आए. राजस्थान की टीम 9 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी. वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट झटके.

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई.

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे, टिम सीफर्ट, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती.

केकेआर की किस्मत जैसे साथ ही नहीं दे रही. छह मैच हो चुके हैं, लेकिन अभी तक जीत का खाता नहीं खुला है. अब उन्हें अपनी पिछली हार के 48 घंटे के भीतर ही राजस्थान टीम का सामना करना पड़ा है.

KKR का अभियान कई मोर्चों पर गड़बड़ा गया है. समस्याएं सीज़न शुरू होने से पहले ही शुरू हो गई थीं, जब उनके मुख्य तेज गेंदबाज़ हर्षित राणा और आकाशदीप चोट के कारण बाहर हो गए. इसके बाद मथीशा पथिराना के टीम में जुड़ने में देरी और अनिश्चितता ने हालात और बिगाड़ दिए.

दूसरी ओर, राजस्थान अपनी पिछली हार से उबरने के इरादे से उतरेगा. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 57 रन की हार, चार लगातार जीत के बाद एक झटका थी, जिसे वे जल्द सुधारना चाहेंगे.

Advertisement

हेड टू हेड:
KKR 16-14 से आगे है, जबकि ईडन गार्डन्स में 7-4 की बढ़त रखता है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement