गुवाहाटी में बारिश से प्रभावित मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को जिस अंदाज में मात दी, उसमें एक बार फिर सबसे बड़ा नाम वैभव सूर्यवंशी का रहा. अब वह सिर्फ भविष्य का वादा नहीं, बल्कि मौजूदा समय की सबसे खतरनाक हकीकत बन चुके हैं. वैभव ने 14 गेंदों पर 39 रन बनाए और 1 चौका और 5 छक्के जड़े. वहीं यशस्वी जायसवाल ने 32 गेंदों पर 77 रन ठोंके, इसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल रहे.
वैभव ने भले ही 39 रन बनाए और उनसे ज्यादा यशस्वी ने बनाए, लेकिन जिस बैखौफ अंदाज से 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बल्ला चलाया, उससे मुंबई के दिग्गज भी बेसअर हो गए, और यह बैखौफ पारी वो याद रखी जाएगी. कुल मिलाकर वैभव की बल्लेबाजी से मुंबई का सिस्टम हिल गया.
करीब एक साल पहले, 30 अप्रैल 2025 को जयपुर में ट्रेंट बोल्ट से मजाकिया अंदाज में पूछा गया था कि क्या वह और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज अब 14 साल के बल्लेबाज को आउट करने की रणनीति बना रहे हैं. उस वक्त बोल्ट ने हंसते हुए जवाब दिया था, लेकिन साथ ही यह भी साफ किया था कि वह इस युवा बल्लेबाज को लेकर उत्साहित हैं.
हालांकि अगले ही दिन सूर्यवंशी बिना खाता खोले आउट हो गए थे और चर्चा ठंडी पड़ गई थी. लेकिन वक्त बदला और एक साल के भीतर ही कहानी पूरी तरह पलट गई है.
The sheer audacity of Vaibhav Sooryavanshi 🫡
— IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2026
🎥 The 1️⃣5️⃣ year old welcomes Jasprit Bumrah with a maximum! 👏#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvMI | @rajasthanroyals pic.twitter.com/cI0zqCXz0X
2025 से अब तक बदल गया वैभव का अंदाज
अब 15 साल के हो चुके सूर्यवंशी ने IPL में सबसे तेज शतक जड़कर खुद को साबित कर दिया है. गुवाहाटी में मुंबई के खिलाफ मुकाबले में भी उन्होंने वही खौफनाक अंदाज दिखाया.
मैच 11-11 ओवर का था और राजस्थान पर बड़ा स्कोर बनाने का दबाव था. लेकिन सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही इरादे साफ कर दिए. जसप्रीत बुमराह के खिलाफ पहली ही गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर छक्का जड़ दिया. इसके बाद पुल शॉट से एक और सिक्स लगाकर यह बता दिया कि यह कोई तुक्का नहीं था.
ट्रेंट बोल्ट को भी उन्होंने नहीं बख्शा. एक मिस्ड यॉर्कर को बैकवर्ड स्क्वेयर लेग के ऊपर भेज दिया. मुंबई के अनुभवी गेंदबाजों के सामने वह बिल्कुल बेखौफ नजर आए.
वैभव और यशस्वी के आगे चित हुए मुंबई के गेंदबाज
मुंबई इंडियंस ने शुरुआती ओवरों में अपने पांच अनुभवी तेज गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, लेकिन किसी ने भी स्टंप लाइन पर गेंद डालने का जोखिम नहीं लिया. टीम ने ऑफ साइड पर खेलने के लिए मजबूर करने की रणनीति अपनाई, ताकि उनके पावरफुल शॉट्स को रोका जा सके.
हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी. सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर पहले पांच ओवर में 80 रन ठोक दिए और मैच का रुख तय कर दिया.
जायसवाल ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में नाबाद 77 रन बनाए. उन्होंने दीपक चाहर के एक ओवर में 22 रन बटोरकर शुरुआत में ही दबाव बना दिया था.
सूर्यवंशी भले ही 14 गेंद ही खेल पाए, लेकिन इस दौरान उन्होंने मैच को पूरी तरह बदल दिया. शार्दुल ठाकुर के एक ओवर में 17 रन ठोकने के बाद वह आउट हुए, जब ऑफ साइड में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में तिलक वर्मा को कैच दे बैठे.
मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या और कोच महेला जयवर्धने ने मैच के बाद माना कि सिर्फ पांच गेंदों का फर्क मैच का परिणाम तय कर गया. लेकिन हकीकत यह थी कि सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाजी ने मुंबई को शुरुआत में ही बैकफुट पर धकेल दिया था.
दिलचस्प बात यह रही कि सूर्यवंशी की आंधी में जायसवाल जैसा लगातार रन बनाने वाला बल्लेबाज भी थोड़े पीछे नजर आया. पिछले तीन सीजन में 1600 से ज्यादा रन बनाने वाले जायसवाल ने भी माना कि सूर्यवंशी की बल्लेबाजी उन्हें खुद को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित कर रही है.
AND THAT’S HOW YOU START AN 11-OVER CONTEST! 🤩
— IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2026
SIX 6️⃣s & FOUR 4️⃣s as Yashasvi Jaiswal and Vaibhav Sooryavanshi smash 58 runs in the first three overs 🤯
Updates ▶️ https://t.co/BCCaxRwjYg#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvMI | @rajasthanroyals pic.twitter.com/tbXrcpL7eQ
राजस्थान की यह जीत पूरी तरह टीम प्रयास थी, लेकिन एक बार फिर शो सूर्यवंशी ने ही चुरा लिया. अब वह सिर्फ एक टैलेंट नहीं, बल्कि IPL का सबसे बड़ा रियलिटी चेक बन चुके हैं.
MI vs RR मैच से जुड़े आंकड़े
राजस्थान रॉयल्स का रिकॉर्ड: यह तीसरी बार है जब टीम ने सीजन की शुरुआत लगातार 3 या उससे ज्यादा जीत से की है, इससे पहले 2015 में 5 और 2024 में 4 मैच लगातार जीते थे.