scorecardresearch
 

'दुनिया पर राज करेगा, पर प्रोफेशनल नहीं...', वैभव सूर्यवंशी को लेकर ऐसा क्यों बोले जितेश शर्मा?

वैभव सूर्यवंशी को एक तरफ जहां उनकी बल्लेबाजी ने भविष्य का सुपरस्टार बना दिया है. वहीं दूसरी ओर आरसीबी के स्टार खिलाड़ी जितेश शर्मा के बयान ने नई बहस छेड़ दी है. जितेश ने साफ कहा है कि वैभव सूर्यवंशी में दुनिया पर राज करने की काबिलियत है, लेकिन वो प्रोफेशनल नहीं बन पाएंगे.

Advertisement
X
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में धूम मचाने के लिए तैयार हैं.. (Photo: PTI)
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में धूम मचाने के लिए तैयार हैं.. (Photo: PTI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत में अब कुछ ही दिन बाकी हैं. आगामी आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा नजरें जिस युवा खिलाड़ी पर टिकी हैं, वो हैं वैभव सूर्यवंशी. 27 मार्च को 15 साल के होने जा रहे इस खिलाड़ी ने अपने खेल से दुनिया भर में सनसनी मचा दी है.

पिछले आईपीएल सीजन में वैभ सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स (RR) की ओर से खेलते हुए गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ महज 35 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रचा था. इसके बाद वैभव ने ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड दौरे पर इंडिया अंडर-19 टीम के लिए शानदार पारियां खेलीं. इतना ही नहीं, उन्होंने इस साल अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी धुआंधार प्रदर्शन कर भारतीय टीम को खिताब जिताने में बड़ी भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें: कौन हैं सौरभ दुबे? जिनकी IPL में चमकी किस्मत, इस टीम के लिए मचाएंगे धमाल

आईपीएल 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी के खेल से ज्यादा चर्चा उनके रवैये को लेकर हो रही है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के क्रिकेटर जितेश शर्मा को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सूर्यवंशी में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को पीछे छोड़ने की काबिलियत है, लेकिन ऑफ द फील्ड उनके पेशेवर रवैये पर सवालिया निशान हैं. वैभव पिछले साल एसीसी मेन्स राइजिंग स्टार्स एशिया कप के दौरान जितेश शर्मा की ही कप्तानी में इंडिया-ए के लिए खेले थे.

Advertisement

उसे प्रोफेशन बनाने की कोशिश: जितेश
जितेश शर्मा ने कहा, 'वह दुनिया पर राज कर सकता है, उसमें गियर नंबर 6 है, लेकिन वह प्रोफेशनल नहीं है. हम उसे प्रोफेशनल बनाने की कोशिश कर रहे हैं, पर मुझे नहीं लगता कि वह पूरी तरह बनेगा. मैदान पर वह अलग है, लेकिन बाहर… मैं उसे रात में आइसक्रीम तक ना खाने की सलाह देता हूं.'

वहीं साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स इस युवा खिलाड़ी से पूरी तरह प्रभावित नजर आए. उन्होंने वैभव को बेहद परिपक्व और प्रोफेशनल बताया. अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में वैभव की 175 रनों की पारी का जिक्र करते हुए डिविलियर्स ने कहा कि इतनी कम उम्र में बड़े मंच पर लगातार एक जैसा प्रदर्शन करना आसान नहीं होता, लेकिन वैभव ने हर बार अपने खेल की पहचान बनाए रखी.

अब वैभव सूर्यवंशी के लिए असली चुनौती आईपीएल 2026 में होगी. कई गेंदबाज उनकी कमजोरियों को समझ चुके हैं और उन्हें परखने की तैयारी में हैं. वैभव में सुपरस्टार बनने की पूरी क्षमता है, लेकिन आईपीएल 2026 यह तय करेगा कि वह सिर्फ एक सनसनी हैं या लंबे समय तक क्रिकेट पर राज करने वाले खिलाड़ी...

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement