राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने आलोचनाओं और हालिया विवादों को लेकर साफ कर दिया है कि उनका ध्यान सिर्फ टीम को जीत दिलाने पर है, न कि आलोचकों को जवाब देने पर. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पराग ने 50 गेंदों पर शानदार 90 रन की पारी खेली, लेकिन उनकी यह मेहनत टीम को जीत नहीं दिला सकी.
राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 225 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. पराग के अलावा डोनोवन फरेरा ने भी विस्फोटक अंदाज में 14 गेंदों पर नाबाद 47 रन बनाए. इसके बावजूद टीम को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा.
unable to close it out tonight but we will be back stronger 💗 pic.twitter.com/C5QpmWT2Ep
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 1, 2026
मैच के बाद पराग ने कहा- मुझे नहीं लगता कि मुझे किसी आलोचक या (वेपिंग का नाम नहीं लिया) दूसरी बातों का जवाब देने की जरूरत है. दिन के अंत में मेरा काम टीम के लिए दो अंक हासिल करना है. अगर टीम हारती है, तो मेरी पारी का कोई मतलब नहीं रह जाता.
इस मुकाबले से पहले पराग का फॉर्म बेहद खराब रहा था. उन्होंने नौ पारियों में सिर्फ 117 रन बनाए थे और उनका सर्वोच्च स्कोर 29 था. इसी बीच वेपिंग विवाद (ई सिगरेट) में फंसने के बाद उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया था.
BACK TO WINNING WAYS! 😌@delhicapitals register their biggest #TATAIPL chase to claim much-needed 2️⃣ points 👌
— IndianPremierLeague (@IPL) May 1, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/6OOjzHtZiD#KhelBindaas | #RRvDC pic.twitter.com/icV06oJp1K
क्या टॉस जीतकर राजस्थान ने गलती की? रियान ने दिया जवाब
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के उनके फैसले पर भी सवाल उठे, लेकिन पराग ने इसे गलत नहीं माना. उन्होंने कहा कि पिच को देखते हुए 200 रन का स्कोर अच्छा था, लेकिन टीम की हार की सबसे बड़ी वजह मिडिल ओवर्स में खराब गेंदबाजी रही.
उन्होंने कहा-हमने मिडिल ओवर्स में काफी ढीली गेंदबाजी की और एक ही ओवर में कई बाउंड्री दे दीं. यही गलती बार-बार दोहराई गई, जिससे मैच हाथ से निकल गया.
For. The. Team 🔥👏 pic.twitter.com/5UbDcZx2en
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 1, 2026
क्या रियान पराग अगला मैच खेलेंगे?
मैच के दौरान पराग को हैमस्ट्रिंग में चोट भी लगी, जिसके कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा और यशस्वी जायसवाल ने कप्तानी संभाली. पराग ने उम्मीद जताई कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और अगले मुकाबले से पहले वह फिट हो जाएंगे. राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला 9 मई को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ इसी मैदान पर खेला जाएगा.
स्टार्क का IPL 2026 में कमबैक कैसा रहा?
दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस मैच में मिचेल स्टार्क की वापसी शानदार रही. लंबे समय बाद मैदान पर उतरे स्टार्क ने 3 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने यशस्वी जायसवाल को पहले ही ओवर में आउट कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. स्टार्क ने कहा; लंबे समय बाद खेलकर अच्छा लगा. मैंने पिछले कुछ हफ्तों से गेंदबाजी की थी, लेकिन बल्लेबाजों के खिलाफ हाल ही में अभ्यास शुरू किया था. इस मैच में अपनी लय वापस पाकर खुशी हुई.
वहीं दिल्ली की जीत की नींव केएल राहुल और पथुम निसांका ने रखी, जिन्होंने पहले विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी की. राहुल ने 75 रन बनाए और उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया, जबकि निसांका ने 62 रन की अहम पारी खेली. राहुल ने कहा; हमें कुछ क्षेत्रों में सुधार की जरूरत थी. यह जीत टीम के लिए बेहद जरूरी थी और उम्मीद है कि हम अब लगातार जीत दर्ज करेंगे.