scorecardresearch
 

IPL के ओपन‍िंग मैच पर अड़ंगा! चिन्नास्वामी स्टेडियम को अब भी मंजूरी का इंतजार, क्या बदलेगा वेन्यू?

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 का ओपनिंग मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में है, लेकिन कर्नाटक सरकार की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है. 13 मार्च को एक्सपर्ट कमेटी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी. 2025 में हुई भगदड़ के बाद सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव किए गए हैं.

Advertisement
X
RCB के पहले मैच पर संकट? चिन्नास्वामी स्टेडियम का 13 मार्च को होगा सेफ्टी टेस्ट (Photo:X/@RCBTweets)
RCB के पहले मैच पर संकट? चिन्नास्वामी स्टेडियम का 13 मार्च को होगा सेफ्टी टेस्ट (Photo:X/@RCBTweets)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के ओपनिंग मुकाबले की मेजबानी को लेकर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है. 28 मार्च को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच सीजन का पहला मैच प्रस्तावित है, लेकिन इसके लिए कर्नाटक सरकार की अंतिम मंजूरी अभी मिलनी बाकी है.

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, 13 मार्च को कर्नाटक सरकार द्वारा नियुक्त एक विशेषज्ञ समिति स्टेडियम का निरीक्षण करेगी. इसी निरीक्षण के बाद यह तय होगा कि चिन्नास्वामी स्टेडियम IPL मैचों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है या नहीं.

दरअसल, IPL 2025 में RCB की जीत के बाद जश्न के दौरान व‍िजयी जुलूस के दौरान भगदड़ के बाद स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर कई सवाल उठे थे. इसके बाद जस्टिस डी’कुन्हा कमेटी ने सुरक्षा से जुड़े कई सुझाव दिए थे. कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) को 15 मार्च तक सभी जरूरी सुधार पूरे करने का समय दिया गया था.

इस बीच पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद KSCA के अध्यक्ष चुने गए हैं. उन्होंने स्टेडियम में दर्शकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी जरूरी बदलाव लागू कराने पर जोर दिया है. KSCA का कहना है कि सेफ्टी ऑडिट में बताई गई सभी कमियों को दूर कर दिया गया है. पिछले साल जुलाई 2025 में राज्य की बिजली नियामक संस्था ने स्टेडियम की बिजली आपूर्ति काट दी थी, जिसे अब बहाल कर दिया गया है.

Advertisement

सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव
भगदड़ की घटना के बाद RCB और KSCA ने स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं. नए एंट्री गेट लगाए गए हैं और पुराने गेट्स को चौड़ा किया गया है.दर्शकों की आवाजाही आसान बनाने के लिए नए वॉकवे बनाए गए हैं.

स्टेडियम के आसपास होल्डिंग एरिया तैयार किया गया है. इमरजेंसी सेवाओं के लिए अलग एंट्री और एग्जिट रूट बनाए गए हैं. इसके अलावा, बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर टिकटिंग सिस्टम में भी बदलाव की योजना है. इसके तहत QR कोड स्कैनिंग सिस्टम लागू किया जाएगा, जिससे ऑनलाइन टिकट को भुनाने के लिए स्टेडियम के बाहर लगने वाली भीड़ को कम किया जा सके.

IPL 2026 में RCB के कितने होम मैच?
12 मार्च को BCCI द्वारा जारी नए शेड्यूल के मुताबिक, चिन्नास्वामी स्टेडियम IPL 2026 के सीजन ओपनर के अलावा 5 अप्रैल को RCB और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मुकाबले की भी मेजबानी करेगा.

IPL 2026 में RCB कुल पांच होम मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी. टीम के बाकी दो घरेलू मुकाबले रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे.

हालांकि, राज्य चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद बाकी मैचों का पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा. अब सभी की नजरें 13 मार्च को होने वाले निरीक्षण पर टिकी हैं, जिसके बाद ही यह साफ होगा कि IPL 2026 का पहला मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा या फिर किसी दूसरे वेन्यू पर शिफ्ट किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Schedule: आईपीएल का शेड्यूल जारी, पहले मैच में RCB से बेंगलुरु में भिड़ेगी SRH, जानें बाकी मैचों की पूरी डिटेल

Advertisement

देखें 20 मैचों का पूरा शेड्यूल:

तारीख दिन मुकाबला/ वेन्यू
28 मार्च 2026 शनिवार, शाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs हैदराबाद- बेंगलुरु
 
29 मार्च 2026 रविवार, शाम मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स- मुंबई
30 मार्च 2026 सोमवार, शाम राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स- गुवाहाटी
31 मार्च 2026 मंगलवार, शाम पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटंस- मुल्लांपुर
1 अप्रैल 2026 बुधवार, शाम लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स-लखनऊ
2 अप्रैल 2026 गुरुवार, शाम कोलकाता नाइट राइडर्स vs हैदराबाद- कोलकाता
3 अप्रैल 2026 शुक्रवार, शाम चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स- चेन्नई
4 अप्रैल 2026 शनिवार,दोपहर दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस- दिल्ली
4 अप्रैल 2026 शनिवार, शाम गुजरात टाइटंस vs राजस्थान रॉयल्स-अहमदाबाद
5 अप्रैल 2026 रविवार, दोपहर सनराइजर्स हैदराबाद vs लखनऊ जायंट्स- हैदराबाद
5 अप्रैल 2026 रविवार, शाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs चेन्नई सुपर किंग्स- बेंगलुरु
6 अप्रैल 2026 सोमवार, शाम कोलकाता नाइट राइडर्स vs पंजाब किंग्स-कोलकाता
7 अप्रैल 2026 मंगलवार, शाम राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस-गुवाहाटी
8 अप्रैल 2026 बुधवार, शाम दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटंस- दिल्ली
9 अप्रैल 2026 गुरुवार, शाम कोलकाता नाइट राइडर्स vs लखनऊ - कोलकाता
10अप्रैल2026 शुक्रवार, शाम राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- गुवाहाटी
11 अप्रैल2026 शनिवार,दोपहर पंजाब किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद- मुल्लांपुर
11 अप्रैल2026 शनिवार, शाम चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स- चेन्नई
12अप्रैल2026 रविवार, दोपहर लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटंस-लखनऊ
12अप्रैल2026 रविवार, शाम मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- मुंबई

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement