Kohli 5 our Vs Rabada GT vs RCB IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 42वें मुकाबले में गुरुवार (30 अप्रैल) को गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ंत देखने को मिली.
टॉस जीतकर गुजरात टाइटन्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसके बाद RCB की शुरुआत बेहद आक्रामक रही. खासकर विराट कोहली ने आते ही मैच का टोन सेट कर दिया.
पारी के दूसरे ओवर में कोहली ने कगिसो रबाडा पर हमला बोलते हुए लगातार 5 चौके जड़ दिए. रबाडा जैसे तेज गेंदबाज के खिलाफ इस तरह की बल्लेबाजी ने स्टेडियम का माहौल गरमा दिया. हालांकि वह ओवर की आखिरी गेंद पर छठा चौका नहीं लगा सके.
लेकिन असली मुकाबला चौथे ओवर और रबाडा के दूसरे ओवर में देखने को मिला, जब रबाडा ने वापसी करते हुए कोहली को आउट कर दिया. कोहली ने 13 गेंदों पर 28 रन बनाए और वो राशिद खान के हाथों लपके गए. कोहली की इस पारी में कुल 5 चौके और 1 छक्का आया और उनका स्ट्राइक रेट 215.38 रहा.
Pace meets 𝙋𝙀𝙍𝙁𝙀𝘾𝙏𝙄𝙊𝙉 🤌
— IndianPremierLeague (@IPL) April 30, 2026
🎥 Virat Kohli with 5️⃣ consecutive boundaries against Kagiso Rabada 🔥
Updates ▶️ https://t.co/I5Hg8ybefh#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvRCB | @RCBTweets pic.twitter.com/mdunPUJiV0
गुजरात टाइटन्स प्लेइंग XI: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), जेसन होल्डर, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार
गुजरात टाइटन्स इम्पैक्ट सब्स: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग XI: विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट सब्स: रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर