scorecardresearch
 
Advertisement

IPL 2026, CSK vs PBKS Live Score: चेन्नई-पंजाब के बीच मुकाबला जारी, यहां देखें हर गेंद का अपडेट

aajtak.in | चेन्नई | 03 अप्रैल 2026, 7:56 PM IST

CSK vs PBKS IPL Live Cricket Score: आईपीएल के 19वें सीजन के 7वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की टक्कर है. चेन्नई सुपर किंग्स को पहले मुकाबले में हार मिली थी. वहीं पंजाब किंग्स ने जीत के साथ आगाज किया था.

आईपीएल में चेन्नई-पंजाब की टक्कर (Photo: Reuters/PTI) आईपीएल में चेन्नई-पंजाब की टक्कर (Photo: Reuters/PTI)
7:56 PM (एक मिनट पहले)
Score 49/1
Batsman आयुष म्हात्रे 23(14b 3*4 1*6)
Bowler विजयकुमार वैशाख 1-0-10-0
4.6: आयुष म्हात्रे को विजयकुमार वैशाख, 1 रन|
7:55 PM (2 मिनट पहले)
4.5: आयुष म्हात्रे को विजयकुमार वैशाख, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
7:55 PM (3 मिनट पहले)
4.4: आयुष म्हात्रे को विजयकुमार वैशाख, दुग्गी!! इस बार पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए 2 रन हासिल किया है|
7:54 PM (3 मिनट पहले)
4.3: आयुष म्हात्रे को विजयकुमार वैशाख, छक्का!! आयुष म्हात्रे ने लगाया इस मुकाबले का पहला सिक्स यहाँ पर!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट खेला| जिसके बाद बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
7:53 PM (4 मिनट पहले)
4.2: आयुष म्हात्रे को विजयकुमार वैशाख, क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
7:53 PM (5 मिनट पहले)
4.1: ऋतुराज गायकवाड को विजयकुमार वैशाख, ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन हासिल किया है|
7:51 PM (6 मिनट पहले)
Score 39/1
Batsman आयुष म्हात्रे 14(9b 3*4 0*6)
Bowler जेवियर बार्टलेट 2-0-24-1
3.6: आयुष म्हात्रे को जेवियर बार्टलेट, डॉट गेंद!! बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से इस बार ऑफ साइड की ओर पुश किया लेकिन गेंद टप्पा खाती हुई वहां मौजूद फील्डर तक गई| रन नहीं मिल पाया|
7:51 PM (7 मिनट पहले)
3.5: आयुष म्हात्रे को जेवियर बार्टलेट, दुग्गी!! इस बार सामने की ओर पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| तभी लॉन्ग ऑन से फील्डर अर्शदीप ने आकर अपने दाहिने ओर डाईव लगाया और गेंद को फील्ड किया| हालाँकि थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि फील्डर ने बेहतर तरीके से गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से रोक दिया था| इसी दौरान बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन लिया|
7:50 PM (8 मिनट पहले)
3.4: आयुष म्हात्रे को जेवियर बार्टलेट, चौका!! हैट्रिक बाउंड्री आयुष म्हात्रे ने लगाया दिया है यहाँ पर!! छोटी डाली गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर गैप में पुल शॉट लगाया और चार रन हासिल किया|
7:49 PM (8 मिनट पहले)
3.3: आयुष म्हात्रे को जेवियर बार्टलेट, चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री आयुष म्हात्रे के बल्ले से आती हुई यहाँ पर!! फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में फ्लिक शॉट खेला| गेंद गैप में गई एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के पार गई चार रनों के लिए|
7:48 PM (9 मिनट पहले)
3.2: आयुष म्हात्रे को जेवियर बार्टलेट, चौका!! इसी के साथ आयुष म्हात्रे ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला है!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने जोर से मिड ऑन फील्डर के ऊपर से शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
7:48 PM (10 मिनट पहले)
3.1: ऋतुराज गायकवाड को जेवियर बार्टलेट, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
7:46 PM (11 मिनट पहले)
Score 24/1
Batsman आयुष म्हात्रे 0(4b 0*4 0*6)
Bowler मार्को येन्सन 1-0-10-0
2.6: आयुष म्हात्रे को मार्को येन्सन, आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर जोर से बल्लेबाज़ ने शॉट खेला| तभी एक टप्पा खाकर फील्डर के पास गई बॉल| रन नहीं आ सका|
7:46 PM (11 मिनट पहले)
2.5: आयुष म्हात्रे को मार्को येन्सन, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
7:45 PM (12 मिनट पहले)
2.5: आयुष म्हात्रे को मार्को येन्सन, वाइड!! इसी के साथ बाई के रूप में चौका भी मिला| यानी इस गेंद पर आये कुल 5 रन| लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक शॉट खेलने का प्रयास किया| ऐसे में गेंद स्विंग होती हुई बल्लेबाज़ को बीट कर गई| तभी कीपर ने अपने बाँए ओर डाईव लगाया लेकिन गेंद उनके दस्तानों में लगकर फाइन लेग बाउंड्री के बाहर गई चार रनों के लिए| इसी बीच अम्पायर ने वाइड दिया और बाई के रूप में बाउंड्री का भी इशारा किया|
7:44 PM (13 मिनट पहले)
2.4: आयुष म्हात्रे को मार्को येन्सन, डॉट गेंद!! हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
7:44 PM (14 मिनट पहले)
2.3: आयुष म्हात्रे को मार्को येन्सन, सॉलिड डिफेन्स!! तेज़ रफ़्तार से अंदर आती गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा|
7:43 PM (14 मिनट पहले)
2.2: ऋतुराज गायकवाड को मार्को येन्सन, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| हार्ड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| लेग साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
7:42 PM (15 मिनट पहले)
2.1: ऋतुराज गायकवाड को मार्को येन्सन, चौका!!! क्रैकिंग कवर ड्राइव!! डीप फील्डर के पास कोई मौका नहीं उसे रोकने का और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा पार कर गई| जबतक फील्डर अपनी पलक झपकते गेंद उनसे दूर निकल गई|
7:41 PM (17 मिनट पहले)
आयुष म्हात्रे अब क्रीज पर आये हैं...
7:39 PM (18 मिनट पहले)
Score 14/1
Batsman संजू सैमसन 7(7b 1*4 0*6)
Bowler जेवियर बार्टलेट 1-0-9-1
1.6: संजू सैमसन को जेवियर बार्टलेट, आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ चेन्नई टीम को लगा पहला बड़ा झटका यहाँ पर!! संजू सैमसन 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! जेवियर बार्टलेट के हाथ लगी पहली सफ़लता| इस बार गुड लेंथ पर पटकी गई तेज़ गति की आउटस्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर कवर्स की ओर खेलना चाहा| तभी बॉल टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल के साथ आउटस्विंग हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर कीपर प्रभसिमरन सिंह के दस्तानों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 14/1 चेन्नई|
7:39 PM (19 मिनट पहले)
1.5: संजू सैमसन को जेवियर बार्टलेट, चौका!! संजू सैमसन के बल्ले से आती हुई बाउंड्री यहाँ पर!! गुड लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट खेला| ऐसे में गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
7:38 PM (19 मिनट पहले)
1.4: संजू सैमसन को जेवियर बार्टलेट, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
7:37 PM (20 मिनट पहले)
1.3: ऋतुराज गायकवाड को जेवियर बार्टलेट, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
7:36 PM (21 मिनट पहले)
1.2: ऋतुराज गायकवाड को जेवियर बार्टलेट, गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड करना चाहा| तभी बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद पैड्स को जा लगी| रन नहीं मिला|
7:36 PM (22 मिनट पहले)
1.1: ऋतुराज गायकवाड को जेवियर बार्टलेट, चौका!! इस मुकाबले की पहली बाउंड्री कप्तान ऋतुराज गायकवाड के बल्ले से आती हुई!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर ड्राइव किया| तभी गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
7:35 PM (22 मिनट पहले)
जेवियर बार्टलेट दूसरे छोर से गेंद लेकर आये हैं...
7:34 PM (23 मिनट पहले)
Score 5/0
Batsman संजू सैमसन 3(4b 0*4 0*6)
Bowler अर्शदीप सिंह 1-0-5-0
0.6: संजू सैमसन को अर्शदीप सिंह, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई मैच के पहले ओवर की समाप्ति यहाँ पर!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट मिड विकेट की ओर पुश किया| ऐसे में फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
7:34 PM (24 मिनट पहले)
0.5: संजू सैमसन को अर्शदीप सिंह, इस बार आउटस्विंग से बल्लेबाज़ चारो खाने चित हो गए!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा लेकिन गेंद की लाइन में अपने बल्ले को नहीं ला सके| इसी बीच बल्ले को बीट करती हुई बॉल सीधा कीपर के दस्तानों में गई और रन नहीं मिल पाया|
7:33 PM (24 मिनट पहले)
0.4: ऋतुराज गायकवाड को अर्शदीप सिंह, सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप थर्ड मैन की ओर खेलकर एक रन लिया|
7:32 PM (25 मिनट पहले)
0.3: ऋतुराज गायकवाड को अर्शदीप सिंह, विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश किया| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
7:31 PM (26 मिनट पहले)
0.2: संजू सैमसन को अर्शदीप सिंह, तीन रन!! इस बार बल्लेबाज़ ने लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बैक फुट से डीप स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया| तभी फील्डर फाइन लेग से भागकर वहां पर आए और अपने बाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को फील्ड किया| तभी बल्लेबाजों ने भागकर 3 रन पूरा किया|
7:31 PM (27 मिनट पहले)
0.1: संजू सैमसन को अर्शदीप सिंह, अच्छा डिफेंड!! इस बार पटकी हुई गेंद थी जो बल्लेबाज़ के लिए अंदर की तरफ आ रही थी| ऐसे में बल्लेबाज़ ने समझदारी के साथ उसे खेला|
7:30 PM (27 मिनट पहले)
0.1: संजू सैमसन को अर्शदीप सिंह, वाइड!! इसी के साथ मुकाबले की हुई शुरुआत!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को फील्ड अम्पायर ने वाइड दिया|
7:26 PM (31 मिनट पहले)
दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ पंजाब टीम गेंदबाज़ी करने मैदान पर उतर चुकी है जबकि चेन्नई के लिए सलामी बल्लेबाज़ी का भार ऋतुराज गायकवाड और संजू सैमसन के कन्धों पर होगा| वहीं पंजाब के लिए पहला ओवर लेकर अर्शदीप सिंह तैयार...
7:12 PM (45 मिनट पहले)
पीबीकेएस के इम्पैक्ट प्लेयर्स - प्रियांश आर्य, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद, हेमंत बराड़ और सूर्यांश शेडगे|
7:11 PM (46 मिनट पहले)
सीएसके के इम्पैक्ट प्लेयर्स - जेमी ओवरटन, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, रामकृष्ण घोष, गुरजापनीत सिंह|
7:07 PM (50 मिनट पहले)
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन) - संजू सैमसन (विकेट कीपर), ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद|
7:07 PM (50 मिनट पहले)
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन) - प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोन्नोल्ली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वधेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को येन्सन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल|
7:04 PM (53 मिनट पहले)
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने टॉस पर बात करते हुए कहा कि ये एक सूखी हुई विकेट लग रही है| विकेट पूरे मैच में एक ही तरह की रहेगी| ड्यू नहीं आएगी इसलिए डिफेंड करने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए| हम मैच दर मैच अच्छा करने की कोशिश कर रहे हैं| हमारी सलामी जोड़ी अच्छी है जिससे हमें काफी उम्मीद होगी| टीम में आज के लिए मुकाबले के लिए बदलाव हुआ है|
7:03 PM (55 मिनट पहले)
टॉस जीतकर बात करने आए पंजाब किंग्स टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते हैं| आगे अय्यर ने कहा कि पिच बेहतर नज़र आ रही है लेकिन हम चेज़ करना पसंद कर रहे हैं| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है|
7:02 PM (55 मिनट पहले)
टॉस – काफ़ी ज्यादा शोरो गुल के बीच सिक्का उछला, पंजाब किंग्स ने जीत लिया टॉस और पहले गेंदबाज़ी करने का ही फैसला किया है|
6:02 PM (एक घंटा पहले)
फिलहाल दोनों ही दल के खिलाड़ी वार्म अप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। टॉस और प्लेइंग-XI आने में ज्यादा देरी नहीं...
6:02 PM (एक घंटा पहले)
इस लीग में इनके बीच अबतक कुल 32 मुकाबले हुए हैं जहाँ दोनों ही टीमों ने 16-16 दफ़ा एक दूसरे को शिकस्त दिया है| तो अब दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों की तरफ नज़र की जाए तो एक ओर चेन्नई के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड पिछले मैच में हुई गलतियों को नज़र अंदाज़ करते हुए अब इस मुकाबले में अपने बल्ले से बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे तो उनका साथ आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे, संजू सैमसन, मैथ्यू शॉर्ट और डेवाल्ड ब्रेविस देते हुए नज़र आयेंगे जबकि गेंदबाज़ी में मुकेश चौधरी, मैट हेनरी और स्पेंसर जॉनसन विपक्षी टीम के महत्वपूर्ण बल्लेबाजों को आउट करने की रणनीतियों को बनायेंगे| वहीँ दूसरी तरफ पंजाब किंग्स के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर बेहतर फॉर्म में नज़र आ रहे हैं जबकि उनके अलावा प्रियांश आर्या, नेहल वढेरा, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिस अपनी टीम के लिए बेहतर से बेहतर खेल दिखाते हुए जीत दिलाना चाहेंगे| तो ऐसे में अब देखना होगा कि किस टीम के हाथ लगती है जीत और किसे मिलती है निराशा|
6:01 PM (एक घंटा पहले)
हैलो एंड वेलकम दोस्तों स्वागत है आपका इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के सातवें मुकाबले में हमारे साथ जो अब से कुछ ही देर में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा| दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला बेहद अहम होने वाला है क्योंकि ये उनका दूसरा मैच होगा| हालाँकि पंजाब किंग्स की टीम अपने पहले मुकाबले को गुजरात टाइटन्स से 3 विकटों से जीतकर आ रही है जबकि सीएसके को आरआर की टीम ने 8 विकटों से हराया था| तो अब पंजाब की सेना अपनी लगातार दूसरी जीत की तलाश में होगी| वहीं चेन्नई की आर्मी अपनी पहली जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में 2 अंत हासिल करने की कोशिश करेगी| ऐसे में अब देखना होगा कि किसके हाथ लगती है जीत और किसे मिलती है निराशा| वैसे अगर आंकड़ों की मानें तो दोनों ही टीमों के बीच जब भी मुकाबला हुआ है टक्कर हमेशा कांटे की ही रही है और इस नए सीजन में भी हमें कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है|
6:00 PM (एक घंटा पहले)
...मैच डे...
*यह ब्लॉग ऑटोमेटेड फीड के ज़रिए अपडेट हो रहा है. इसे आजतक डिजिटल की एडिटोरियल टीम की ओर से एडिट नहीं किया जा रहा.
Advertisement
Advertisement