आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में आज भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. साउथ अफ्रीका ने 187 रन बनाए हैं. साउथ अफ्रीका ने अपनी टीम में 4 बदलाव किए हैं. लेकिन भारतीय टीम बिना बदलाव के इस मैच में उतरी है. दोनों टीमें पिछले दो महीनों में छठी बार भिड़ेंगी. लेकिन ये पहली बार होगा जब इस विश्वकप में दोनों टीमें आमने-सामने हैं. अब भारत की बल्लेबाजी जारी है. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड जानने के लिए इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें.
ऐसे चली साउथ अफ्रीका की बैटिंग
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीका के लिए पारी की शुरुआत डिकॉक और मार्करम ने किया. लेकिन दूसरे ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने डिकॉक को बोल्ड कर दिया. डिकॉक के बल्ले से केवल 6 रन आए. इसके बाद अगले ही ओवर में अर्शदीप ने मार्करम का विकेट झटक लिया. इस वक्त साउथ अफ्रीका का स्कोर 12 रन ही था. इसके बाद भी बुमराह का कहर नहीं रुका. बुमराह ने अपने खाते के दूसरे और पारी के चौथे ओवर में रयान रिकेल्टन का विकेट झटक लिया. रिकेल्टन के बल्ले से केवल 7 रन आए. 6 ओवर में साउथ अफ्रीका का स्कोर 41-3 था.
लेकिन इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर के बीच अच्छी साझेदारी पनपी. 13वें ओवर में इस साझेदारी को तोड़ा शिवम दुबे ने जब उन्होंने ब्रेविस का विकेट झटका. ब्रेविस ने 45 रन केवल 29 गेंदों में बनाए. उनके और मिलर के बीच 97 रनों की साझेदारी हुई थी. लेकिन इसके बाद मिलर नहीं रुके. लेकिन 16वें ओवर में वरुण ने साउथ अफ्रीका को 5वां झटका दिया. जब उन्होंने डेविड मिलर का विकेट लिया. मिलर ने 35 गेंद में 63 रनों की पारी खेली. इसके बाद 18वें ओवर में अर्शदीप ने जानसेन का विकेट झटका. फिर 19वें ओवर में बुमराह ने एक और विकेट झटका. लेकिन स्टब्स ने आखिरी में अच्छी बल्लेबाजी की जिसके दम पर साउथ अफ्रीका ने 188 रनों का लक्ष्य भारत के सामने रखा.
भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रहे. जिन्होंने 4 ओवर में केवल 15 रन देकर 3 विकेट झटके. वहीं, अर्शदीप को 2 तो वरुण और दुबे को 1-1 सफलता मिली.
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): एडन मार्करम, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कागीसो रबाडा, लुंगी एनगिडी.
भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.
ग्रुप स्टेज में भारत की बल्लेबाजी पूरी तरह प्रभावशाली नहीं रही. ओपनर ईशान किशन ने दो अर्धशतक और 200 से ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन अभिषेक शर्मा तीन बार शून्य पर आउट हो चुके हैं. तिलक वर्मा की बल्लेबाजी भी धीमी रही है.
मध्यक्रम में हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ने तेजी से रन बनाकर टीम को संभाला है. हालांकि दो बल्लेबाजों का धीमा खेल टीम के लिए चिंता का कारण हो सकता है.
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी गेंदबाजी रही है. जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने विरोधी टीमों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. चक्रवर्ती ने चार मैचों में नौ विकेट लिए हैं.
दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी में क्विंटन डी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेल्टन और डेविड मिलर जैसे खतरनाक बल्लेबाज मौजूद हैं.