टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज (18 फरवरी) नीदरलैंड्स के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेल रही है. इस मुकाबले में टॉस भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. सूर्या ब्रिगेड ने पहले खेलते हुए शिवम दुबे के 31 गेंदों पर 66 रनों की बदौलत 193/5 का स्कोर बनाया.
भारत इस वर्ल्ड कप में अपने तीनों मैच जीत चुकी है. वहीं नीदरलैंड्स की टीम का टी20 वर्ल्ड कप से सफर खत्म हो गया है, उसको इस वर्ल्ड कप में एकमात्र जीत नामीबिया के खिलाफ मिली थी. इस मैच की लाइव कवरेज, अपडेट और स्कोरकार्ड के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें.
यह भी पढ़ें: भारत और नीदरलैंड्स की भिड़ंत, देखें बॉल बाय बॉल लाइव स्कोर
भारतीय टीम की पारी की हाइलाइट्स
इस मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से ओपनिंंग करने के लिए अभिषेक शर्मा और ईशान किशन आए. अभिषेक शर्मा एक बार फिर अनलकी साबित हुए और पहले ही ओवर में नीदरलैंड्स के आर्यन दत्त की गेंद पर 0 पर आउट हो गए. अभिषेक शर्मा महज 3 गेंद ही फेज कर पाए. यह उनका इस वर्ल्ड कप में 0 की हैट्रिक रही. इसके बाद ईशान किशन भी 7 गेंदों पर 18 गेंदों पर जड़कर बोल्ड हो गए. ईशान के आउट होते ही टीम इंडिया का स्कोर 39/2 हो गया.
एक समय तिलक वर्मा (31) और कप्तान सूर्या टीम को संभाले हुए लग रहे, लेकिन फिर रोएलोफ वैन डेर मर्व ने शानदार डाइविंंग कैच लोगान वैन बीक की गेंद पर पकड़कर उनको पवेलियन की दिशा दिखा दी. इसके बाद आउट होने वाले अगले बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव रहे जो 28 गेंदों पर 34 रन बनाकर काइल क्लेन की गेंद पर आउट हुए. सूर्या के आउट होते ही भारतीय टीम का स्कोर 110/4 हो गया. इसके बाद शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या ने अंतिम ओवर्स में अच्छी बल्लेबाजी की, एक समय लग रहा था कि भारत आसानी से 200 रन क्रॉस कर लेगा. लेकिन अंतिम ओवर शिवम दुबे (31 बॉल, 4 चौके, 6 छक्के, 66 रन) और हार्दिक (30 रन, 21 गेंद) के आउट होने से ऐसा नहीं हो पाया. दुबे और पंड्या दोनों ही लोगन वैन बीक की गेंदों पर आउट हुए. लोगन नीदरलैंड्स की टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट झटके.
टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में दो बदलाव
इस मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में दो बदलाव हुए है. कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह टीम में आए हैं. वहीं अक्षर पटेल आराम दिया गया, और उनकी जगह टीम में वॉशिंंगटन सुंदर को शामिल किया गया. सुंदर का यह टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू मैच भी हे.
भारत का रिकॉर्ड नीदरलैंड्स संग मुकाबले से पहले जानें
भारत ने लिमिटेड-ओवर ICC टूर्नामेंट में लगातार 16 मैच जीते हैं.यह सिलसिला पिछले विश्व कप फाइनल के बाद से जारी है.इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत चारों बार नीदरलैंड्स को हरा चुका है. भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 इतिहास में केवल एक ही मुकाबला 2022 में टी20 वर्ल्ड कप में हुआ था, जिसे भारत ने 56 रनों से जीता था.
नीदरलैंड्स की भारत के खिलाफ प्लेइंग इलेवन: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), जैक लायन-कैशेट, लोगन वैन बीक, नोआ क्रोस, आर्यन दत्त, रोएलोफ वैन डेर मर्व, काइल क्लेन
भारत की नीदरलैंड्स के खिलाफ प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती