इंदौर वनडे में टीम इंडिया ने हार्दिक पंड्या के 72 गेंदों में 78 रनों की धमाकेदार पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में 3-0 से अपराजेय बढ़त हासिल कर ली. कप्तान उनके इस प्रदर्शन से बेहद खुश हैं. सीरीज के तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया पर 5 विकेट से जीत के बाद विराट ने पंड्या की जमकर तारीफ की. उन्होंने न सिर्फ मैच के बाद इंटरव्यू में पंड्या को टीम इंडिया की जीत का हीरो बताया, बल्कि रात में ही सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर पंड्या को ' ' कहा.
Ladies and gentlemen, here is the man of the moment (Also at the back)🔝👌😁
Great win, series clinched😇 ☝️
— Virat Kohli (@imVkohli)
इस वीडिया में अपने फैंस के सामने पंड्या को लाते हैं. मैन ऑफ द मोमेंट.. मैन ऑफ द मैच...कहकर पंड्या का स्वागत करते हैं. चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका दिए जाने पर पंड्या से पूछते हैं, वे कैसा महसूस कर रहे हैं. पंड्या बल्लेबाजी में ऊपर भेजे जाने पर खुशी जताते हैं. इस दौरान विराट उनकी खुलकर तारीफ करने से पीछे नहीं हटते.
मजाक करते हुए पंड्या से नए आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट की बात करते हैं...लेकिन पंड्या पहले तो हां करते हैं, लेकिन बाद में हंसते हुए टालते हैं. विराट आगे कहते हैं इस सीरीज जीत से हम बेहद खुश हैं. पंड्या ने हमें सीरीज के तीन में से दो मैच जितवाए. वे वाकई सुपरस्टार हैं.
उल्लेखनीय है चेन्नई वनडे में भी पंड्या मैन ऑफ द मैच रहे थे. तब उन्होंने ऑल राउंड प्रदर्शन करते हुए 83 रन बनाने के अलावा दो विकेट भी झटके थे. इससे पहले विराट ने कहा था कि पंड्या को नंबर 4 पर प्रमोट करने का फैसला हेडकोच रवि शास्त्री का था. पंड्या जैसे खिलाड़ी की हमें पिछले 5-6 साल से तलाश थी. वह एक विस्फोटक ऑलराउंडर हैं.