scorecardresearch
 

IND vs ENG: क्या लॉर्ड्स में ही खत्म होगा 'हिटमैन' का सफर? पत्नी रीतिका की मौजूदगी ने बढ़ाई संन्यास की अटकलें!

रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में बल्ले से दमखम दिखाना चाहेंगे. इस मुकाबले को देखने के लिए उनकी वाइफ रीतिका भी स्टैंड में मौजूद हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वह आज किस अप्रोच के साथ बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरते हैं.

Advertisement
X
क्या रोहित की होगी फॉर्म में वापसी (Photo: PTI/Instagram: rohitsharma45)
क्या रोहित की होगी फॉर्म में वापसी (Photo: PTI/Instagram: rohitsharma45)

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर ट्रॉफी के लिए कांटे की जंग देखने को मिल रही है. 1-1 की बराबरी पर खड़ी इस सीरीज के निर्णायक मैच में दोनों ही टीम अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देना चाहेगी. भारत के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है. टी-20 सीरीज में हार झेलने के बाद भारतीय टीम की कोशिश वनडे सीरीज को जीतकर दौरे का अंत अच्छी यादों के साथ करने की होगी.

मैच देखने आईं रितिका

इस मैच के बीच सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर हो रही है. रोहित शर्मा की पत्नी रीतिका सजदेह अचानक लॉर्ड्स स्टेडियम पहुंच गई हैं. दरअसल, पिछले कुछ दिनों से क्रिकेट गलियारों में यह चर्चा तेज है कि लॉर्ड्स का यह वनडे मैच रोहित शर्मा के वनडे करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है. रोहित पहले ही टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं.

क्या वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित?

रोहित शर्मा साल 2024 का टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही भारत के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं. रोहित ने कई इंटरव्यू में साल 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की बात कही है. लेकिन लगातार फ्लॉप प्रदर्शन के बाद अब ऐसी चर्चाएं हैं कि रोहित अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम की प्लानिंग का हिस्सा नहीं हैं.

Advertisement

रोहित को लेकर बीसीसीआई ने क्या कहा

हालांकि, बीसीसीआई ने रोहित के संन्यास की खबरों को अफवाह बताते हुए साफ किया कि रोहित अभी टीम के अहम सदस्य हैं. दूसरी तरफ सीरीज के शुरुआती दो मैचों में उनके बल्ले से निकले 11 और 26 रन के स्कोर ने इन अटकलों को और हवा दे दी है. ऐसे में रीतिका का स्टैंड्स में मौजूद होना फैन्स के लिए बड़ा इशारा माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा-विराट कोहली ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनी 

इंग्लैंड ने जीता टॉस

अगर मैच की बात करें तो इस निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि अगर वह टॉस जीतते तो पिच के मिजाज को देखते हुए पहले गेंदबाजी ही चुनते. गिल ने माना कि टीम इंडिया अच्छी स्थिति में होने के बावजूद पिछले मैचों में जल्दी विकेट गंवा बैठी, जिसे इस मैच में सुधारना होगा.

टीम में हुए तीन बड़े बदलाव

भारतीय टीम के लिए एक बड़ा झटका यह रहा कि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट के कारण इस अहम मैच से बाहर हो गए हैं. उनकी गैरमौजूदगी में भारतीय टीम मैनेजमेंट ने चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरने की रणनीति बनाई है. प्लेइंग इलेवन में केएल राहुल, प्रिंस और अर्शदीप सिंह की वापसी हुई है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement