आईपीएल 2026 में शुक्रवार (1 मई) को साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डोनोवन फरेरा ने एक बार फिर अपनी तूफानी बल्लेबाजी से मैदान में आग लगा दी. राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में फरेरा ने 17वें ओवर में क्रीज पर उतरते ही मैच का रुख बदल दिया.
छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए फरेरा ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए. उन्होंने स्पिनर कुलदीप यादव को निशाने पर लेते हुए लगातार तीन छक्के जड़ दिए और ओवर को पूरी तरह अपने नाम कर लिया. इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को भी नहीं छोड़ा और उनके खिलाफ एक चौका और एक छक्का जड़ दिया.
𝗙𝗶𝗲𝗿𝘆 𝗙𝗲𝗿𝗿𝗲𝗶𝗿𝗮 𝗳𝗶𝗻𝗶𝘀𝗵 yet again! 💥
— IndianPremierLeague (@IPL) May 1, 2026
🎥 Some glorious shot-making from him to power #RR 🤌
Scorecard ▶️ https://t.co/6OOjzHtrt5#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvDC | @rajasthanroyals pic.twitter.com/RIgUi0Kyd1
सवाई मानसिंह स्टेडियम में फरेरा ने सिर्फ 14 गेंदों में नाबाद 47 रन की धमाकेदार पारी खेली. उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट पर 225 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया.
फरेरा की पारी का सबसे रोमांचक पल आखिरी ओवर में देखने को मिला. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से टी नटराजन गेंदबाजी कर रहे थे. ओवर की चौथी गेंद पर फरेरा ने जोरदार शॉट खेला, जो बुलेट की रफ्तार से बाउंड्री के पार गया. गेंद इतनी तेजी से गई कि बाउंड्री के पास खड़ी चीयरलीडर्स को हटने तक का मौका नहीं मिला.
यह भी पढ़ें: RR vs DC: वैभव सूर्यवंशी के टारगेट पर थे मिचेल स्टार्क, खेल कर गए काइल जेमीसन, ऐसा गिरा विकेट, VIDEO
हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं लगी, लेकिन उस समय चीयरलीडर्स के चेहरों पर डर साफ नजर आया. यह पल मैच के सबसे चर्चित लम्हों में से एक बन गया.
Cheerleaders under fire from Ferreira! 😬 pic.twitter.com/4LFjUrah1t
— That's Cricket (@thatscricketjm) May 1, 2026
राजस्थान vs दिल्ली मैच में क्या हुआ?
इससे पहले कप्तान रियान पराग ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों पर 90 रन बनाए. यह इस सीजन में उनका पहला बड़ा स्कोर था. उन्होंने ध्रुव जुरेल (42) के साथ मिलकर पारी को संभाला, खासकर तब जब यशस्वी जायसवाल (6) और वैभव सूर्यवंशी (4) शुरुआती ओवरों में ही आउट हो गए थे.
यह भी पढ़ें: RR vs DC: रवींद्र जडेजा ने चलाया कुलदीप यादव के मुंह पर बल्ला! हादसा होने से बचा, VIDEO
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मिचेल स्टार्क ने शानदार वापसी करते हुए 3 विकेट लिए और पराग का अहम विकेट भी अपने नाम किया. 226 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को केएल राहुल और पथुम निसं का की जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 110 रन जोड़े. राहुल ने 40 गेंदों पर 75 रन बनाए, जबकि निसंका ने 33 गेंदों में 62 रन की पारी खेली.
यह भी पढ़ें: 'मेरा काम टीम को...', ई-सिगरेट विवाद पर रियान पराग ने तोड़ी चुप्पी! RR की हार पर दिया ये बयान
आखिर में ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 18) और आशुतोष शर्मा (नाबाद 25) ने टीम को पांच गेंद शेष रहते सात विकेट से जीत दिला दी. इस जीत के साथ दिल्ली ने लगातार तीन हार का सिलसिला भी तोड़ दिया.